एलजी जी6 में नहीं होगा मॉड्यूलर डिज़ाइन, जल्द हो सकता है लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 जनवरी 2017 12:01 IST
ख़बर है कि एलजी के मुख्य टेक्नोलॉजिस्ट ने कहा है कि कंपनी अपने एलजी जी6 स्मार्टफोन में मॉड्यूलर डिज़ाइन नहीं देगी। एलजी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन जी5 में मॉड्यूलर डिज़ाइन दिया था। हालांकि नए जी6 स्मार्टफोन को अगले महीने होने वाले एमडब्ल्यूसी 2017 इवेंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। जबकि कंपनी के एक प्रवक्ता के अनुसार, कंपनी इस फोन के लॉन्च के लिए कुछ और तारीख के बारे में भी सोच रही है।

बुधवार को सीईएस में वॉल स्ट्रीट जर्नल के साथ इंटरव्यू में दक्षिण कोरियाई कंपनी ने एलजी जी5 के अपग्रेडेड वेरिएंट जी6 के लॉन्च पर कहा, ''भविष्य में बहुत जल्द लॉन्च होगा।'' बता दें कि एलजी जी5 स्मार्टफोन के ख़राब मॉड्यूलर डिज़ाइन के लिए यूज़र और क्रिटिक्स की आलोचना झेलनी पड़ी थी। एलजी के स्मार्टफोन बाजार में हिस्सेदारी में काफी कमी आई है।

एलजी के मुख्य टेक्नोलॉजिस्ट के मुताबिक, '' कंपनी अपनी स्मार्टफोन डिविज़न को बंद करने के बारे में नहीं सोचेगी।'' रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के एक और प्रवक्ता ने आने वाले जी6 स्मार्टफोन पर कहा कि कंपनी ग्राहकों से मिलने वाले फीडबैक का जवाब देगी। उन्होंने आगे बताया कि कंपनी ने यूज़र को मॉड्यूलर एक्सेसरी खरीदने के लिए लुभाने में नाकामयाब रही।

इस बार, एलजी अपने फोन की ख़ूबसूरती और इसे बेहतर बनाने पर काम कर रही है।
Advertisement

इस फोन को सबसे पहले उत्तरी अमेरिका, यूरोप और दक्षिण कोरिया में लॉन्च करने की ख़बरें हैं। हालांकि इसे सबसे पहले चीन में उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, फोन की कीमत अलग-अलग बाजारों के हिसाब से अलग-अलग हो सकत है। प्रवक्ता के मुताबिक, जी6 की कीमत 500 डॉलर (करीब 34,000 रुपये) और 600 डॉलर (करीब 40,800 रुपये) के बीच होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG G6 Smartphone, Modular Design, Mobiles, Android, LG, CES 2017, CES, LG G5

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.