एलजी के नए फ्लैगशिप एलजी जी5 के टॉप-5 फीचर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 फरवरी 2016 15:56 IST
रविवार को ट्रेड शो एमडब्ल्यू सी 2016 में साउथ कोरिया की दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक कंपनी एलजी ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन जी5 लॉन्च कर दिया। इस नए मोड्यूलर टाइप फ्लैगशिप स्मार्टफोन में टॉप स्पेसिफिकेशन हैं जबकि इसके साथ कई दूसरे रोचक फीचर भी दिये गए हैं।

निश्चित रूप से अपने नए फ्लैगशिप के साथ एलजी ने  एंड्रॉयड यूजर को निराश नहीं किया है। फोन के दमखम को बढ़ाने वाले मॉड्यूल के साथ एलजी जी5 आने वाले समय में अपने अनोखे फीचर के चलते चर्चा में रहने वाला है। इस फोन में डुअल रियर कैमरे के साथ रिमूवेबल बैटरी है।
Advertisement

एलजी जी5 के टॉप पांच फीचर

1. मॉड्यूल
रिमूवेबल बैटरी के अलावा एलजी जी 5 कुछ दूसरे कंपोनेंट को भी सपोर्ट करता है। डिस्प्ले का नीचे का हिस्सा स्मार्टफोन से अलग कर मॉड्यूल से रीप्लेस किया जा सकता है। एलजी कैम प्लस में दी गई 1200 एमएएच की बैटरी को स्मार्टफोन से अटैच किया जा सकता है. इसके अलावा यह कैमरे की क्षमता को भी बढ़ा सकता है। एलजी कैम प्लस से फोन में सुविधाजनक ग्रिप मिलती है और डीएसएलआर जैसा आसान कंट्रोल। कैम प्लस, एलजी जी5 में पॉवर, शटर, रिकॉर्ड, ज़ूम और एलईडी इंडिकेटर के लिए बटन भी प्रोवाइड कराता है।

बी एंड ओ प्ले मॉड्यूल से लैस एलजी हाई-फाई प्लस रविवार को लॉन्च होने वाले एलजी का दूसरा मॉड्यूल था। यह एक हाई-फाई डीएसी ऑडियो प्लेयर है।  बी एंड ओ प्ले मॉड्यूल के साथ हाई-फाई प्लस से एलजी5 में ऑडियो एक्सपीरियंस भी बढ़ जाता है। यह मॉड्यूल 32 बिट और 384 केएचजेड हाई डेफिनेशन ऑडियो प्लेबैक को सपोर्ट करता है।
Advertisement


2. डुअल रियर कैमरा
Advertisement
एलजी जी5 में 16 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्ल का डुअल रियर कैमरा है। एक कैमरे में 78 डिग्री स्टैंडर्ड लेंस और दूसरे में 135 डिग्री वाइड एंगल लेंस है। किसी में स्मार्टफोन में यह अब तक का सबसे वाइड लेंस है। एलजी के मुताबिक, वाइड एंगल लेंस की मदद से यूजर पहले से ज्यादा लैंडस्केप, ऊंची बिल्डिंग और बिना अपनी जगह से हिले सब्जेक्ट को आसानी से कैप्चर कर सकता है। फोन के अगले हिस्से में एक 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

3. स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम
Advertisement
एलजी का यह नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन आपकी उम्मीदों खरा उतरेगा। एलजी के इस स्मार्टफोन में अब तक का सबसे लेटेस्ट और बड़ा मोबाइल प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 820 दिया गया है। फोन में 4 जीबी का एलपीडीडीआर4 रैम है। स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर बेहतरीन कनेक्टिविटी को बढ़ाने में मददगार होगा।

4. 5.3 वाली क्यूएचडी ऑलेवज-ऑन डिस्प्ले
एलजी जी5 में (1440x2560 पिक्सल) ऑलवेज ऑन डिस्प्ले टेक्नोलॉजी से लैस 5.3 इंच का क्यूएचडी डिस्पले है। ऑलवेज ऑन डिस्पेल की मदद से यूजर टाइम, डेट और बैटरी स्टेटस जैसे नोटिफिकेशन आसानी से बिना फोन टच किये ही जान सकते हैं।

कंपनी का दावा है कि 'ऑलवेज ऑन' फीचर से इसकी बैटरी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। एलजी के मुताबिक, ऑलवेज ऑन फीचर बैटरी की एक घंटे की कुल क्षमता का सिर्फ 0.8 प्रतिशत बैटरी की खपत करता है। एलजी जी5 में डेलाइट मोड फीचर भी दिया गया है।

5. मेटल बॉडी

पिछले साल एलजी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी जी4 में लेदर और दूसरे मटेरियल से लैस बॉडी दी थी। लेकिन इस साल कंपनी ने कुछ बेहतर करते हुए एलजी जी5 में मेटल बॉडी दी है। मेटल बॉडी ने किनारे पर चमकार कट देते हुए स्मार्टफोन की ग्रिप को बी सुधारा है।

ध्यान देने योग्य खास बातें-

तेज चार्जिंग और एलपीएलई तकनीक
एलजी जी5 में क्विक चाईज 3.0 तकनीक दी गई है जिससे फोन को तेज चार्ज होने में मदद मिलती है। क्विक चार्ज 3.0 पिछली जेनरेशन की तुलना में 27 प्रतिशत ज्यादा तेजी से चार्ज करता है जबकि कंपनी का कहना है कि यह 45 प्रतिशत ज्यादा तेज है। इसके साथ ही इसमें लो पॉवर लोकेशन एस्टीमेशन टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जिससे बैटरी की क्षमता 41.9 प्रतिशत तक बढ़ जाती है।
 

कंपैनियन (साथी) डिवाइस
साउथ कोरिया की कंपनी एलजी ने एलजी जी5 स्मार्टफोन की कई साथी डिवाइस का भी ऐलान किया। इनमें एलजी 360 कैम, एलजी 360 वीआर, एलजी रॉलिंग बॉट और एलजी स्मार्ट कंट्रोलर शामिल हैं।

एलजी 360 कैम: एलजी 360 कैम को भी लॉन्च किया। 13 मेगापिक्सल कैमरे वाले इस कैम से 200 डिग्री के वाइड एंगल के साथ 360 डिग्री पर तस्वीर ली जा सकती है। इस मॉड्यूल में 1200 एमएएच की बैटरी और चार जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। एलजी 360 कैम से ली गईं तस्वीरों को सीधे गूगल स्ट्रीट व्यू और यूट्यूब360 पर भी अपलोड किया जा सकता है।  कैम प्लस को जी5 में बैटरी स्लॉट के जरिये अटैच किया जा सकता है जिससे फोन में सुविधाजनक ग्रिप मिलती है और डीएसएलआर जैसा आसान कंट्रोल। कंपनी के मुताबिक, एलजी कैम प्लस की मदद से ऑटोफोकस, एक्सपोजर लॉक और पॉवर के लिये फिजिकल बटन, शटर व दूसरे फोटोग्राफी फीचर्स पाये जा सकते हैं। इस मॉड्यूल से फोन को 1200 एमएएच की बैटरी भी मिलती है।
 

एलजी 360 वीआर: कंपनी ने इसी इवेंट में एक एलजी 360 वीआर के लॉन्च का भी ऐलान किया। यह एक वर्चुअल रियलिटी हेडसेट है जिसे सिर्फ एलजी जी5 के साथ यूज किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन के साथ एक केबल के जरिये अटैच किया जा सकेगा।  बी एंड ओ प्ले मॉड्यूल के साथ हाई-फाई प्लस से एलजी5 में ऑडियो एक्सपीरियंस भी बढ़ जाता है। यह मॉड्यूल 32 बिट और 384 केएचजेड हाई डेफिनेशन ऑडियो प्लेबैक को सपोर्ट करता है।
 

बी एंड ओ का हाई-फाई प्लस: एलजी ने प्री एमडब्ल्यूसी इवेंट में बी एंड ओ प्ले के एच3 की भी घोषणा की। यह एक हाई एंड ईयरफोन है जो एल जी हाई-फाई प्लस और बी एंड ओ प्ले में 32 बिट की हाई-क्वालिटी साउंड मिलता है। यह एलजी के हर स्मार्टफोन के साथ अटैच हो सकेगा।  

एलजी रॉलिंग बॉट: इस बीच कंपनी ने एलजी रॉलिंग बॉट भी लॉन्च किया, जो एक बॉल की तरह घूमकर अपने 8 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड करती है।

एलजी टोन प्लेटिनम ब्लूटूथ हेडसेट: कंपनी ने हार्मन कार्डन साउंड टेक्नोलॉजी से लैस एक एलजी टोन प्लेटिनम ब्लूटूथ हेडसेट भी लॉन्च किया।

एलजी स्मार्ट कंट्रोलर: वहीं एलजी के स्मार्ट कंट्रोलर की मदद से ड्रोन और दूसरी स्मार्ट डिवाइस को कंट्रोल किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि इस कंट्रोलर की मदद से एलजी जी5 के जरकिये ड्रोन से शूट की जाने वाली वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए यूज किया जा सकता है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  3. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  5. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  10. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.