LG स्मार्टफोन्स यूजर्स के लिए बुरी खबर! नहीं मिलेगा कोई अपडेट, कंपनी ने अनाउंस किया सर्विस शटडाउन

LG ने 2021 में स्मार्टफोन मार्केट से एग्जिट कर लिया था, लेकिन तब से अब तक कंपनी पुराने यूजर्स को अपडेट्स देती आ रही थी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2025 20:11 IST
ख़ास बातें
  • LG ने 2021 में स्मार्टफोन मार्केट से एग्जिट कर लिया था
  • अब तक कंपनी पुराने यूजर्स को अपडेट्स देती आ रही थी
  • अब FOTA, Update Center ऐप और PC टूल LG Bridge को किया जा रहा है बंद
अगर आप LG का स्मार्टफोन चला रहे हैं, तो अब आपके फोन को मिलने वाला आखिरी अपडेट बहुत करीब है। LG ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट में कहा है कि वो अपनी मोबाइल डिवाइसेज के लिए सभी सॉफ्टवेयर अपडेट सर्विसेज 30 जून 2025 से बंद कर देगी। इसमें FOTA अपडेट, अपडेट सेंटर और LG Bridge जैसे टूल्स शामिल हैं। एक बार ये शटडाउन हो गया, तो कोई भी ऑफिशियल अपडेट या डेटा मैनेजमेंट टूल एक्सेस में नहीं रहेगा।
 

क्या बंद होगा?

LG ने 2021 में स्मार्टफोन मार्केट से एग्जिट कर लिया था, लेकिन तब से अब तक कंपनी पुराने यूजर्स को अपडेट्स देती आ रही थी। अब LG ने साफ कहा है कि जून के आखिर तक वह FOTA (Firmware Over The Air), Update Center ऐप और PC टूल LG Bridge को भी पूरी तरह से बंद कर रही है।
Advertisement

इसका मतलब ये है कि आप अपने LG फोन पर आगे चलकर न कोई सिक्योरिटी पैच पा सकेंगे, न ही कोई नया Android वर्जन या फीचर अपडेट मिलेगा।
 

किस डिवाइस पर पड़ेगा असर?

इसका असर लगभग हर LG स्मार्टफोन पर पड़ेगा, चाहे वो LG Velvet हो, LG Wing या फिर पुराने G और V सीरीज के डिवाइसेज। जो भी यूजर्स अब तक LG के सर्विस टूल्स से सॉफ्टवेयर अपडेट या बैकअप लेते थे, उनके लिए 30 जून के बाद ये सारे चैनल बंद हो जाएंगे।
Advertisement
 

डेटा का क्या होगा?

कंपनी का कहना है कि यूजर्स के डेटा को 30 जून के बाद हटा दिया जाएगा, सिवाय उन केस में जहां किसी लीगल रिक्वायरमेंट के चलते उसे स्टोर करना जरूरी हो। इसलिए यूजर्स के लिए यही सलाह है कि वो टाइम रहते अपने फोन का बैकअप ले लें।

अगर आप LG फोन चला रहे हैं, तो जून से पहले अपने डिवाइस को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट कर लें। साथ ही, जरूरी डेटा का बैकअप लेकर किसी नए डिवाइस पर स्विच करने की प्लानिंग कर सकते हैं, क्योंकि अपडेट्स और सिक्योरिटी पैच न मिलने से फोन लंबे समय तक स्मूथ और सुरक्षित ढ़ंग से नहीं चल सकेगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: LG, lG Updates
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  7. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  2. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  10. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.