लेनोवो ज़ूक ज़ेड2 फोन 31 मई को होगा लॉन्च, दिखी पहली झलक

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 23 मई 2016 14:46 IST
लेनोवो अपना नया स्मार्टफोन ज़ूक ज़ेड2 लॉन्च करने के लिए तैयार है। लेनोवो ज़ूक ज़ेड2 का एक छोटा और बजट वेरिएंट कंपनी 31 मई को चीन में आयोजित होने वाले एक इवेंट में लॉन्च करेगी। कंपनी ने पिछले महीने ही ज़ूक ज़ेड2 प्रो स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किया था। ज़ूक ज़ेड2 की टीजर तस्वीर जारी कर दी गई है।  ज़ूक के सीईओ ने स्मार्टफोन की तस्वीर के साथ-साथ इसके प्रोसेसर के बारे में भी जानकारी साझा की।

ज़ूक के सीईओ चैंग चेंग ने (वाया गिज़चाइना) अपने वीबो अकाउंट पर लेनोवो ज़ूक ज़ेड2 हैंडसेट की तस्वीर साझा की। इसके अलावा एक दूसरी पोस्ट में उन्होंने इस स्मार्टफोन में सैमसंग एक्सेनॉस 8 ऑक्टा 8890 14एम 64-बिट प्रोसेसर होने की पुष्टि भी की। सैमसंग की फ्लैगशिप एस7 सीरीज में भी यही प्रोसेसर दिया गया है। चैंग ने लिखा, ''लेनोवो ज़ेड2 के साथ एक दिन बिताया, एक्सेनॉस 8890 अच्छा रहा। ''

लेकिन कंपनी द्वारा भेजे गए मीडिया इनवाइट में इसके क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ आने की जानकारी दी गई है। अब माना जा रहा है कि लेनोवो इस स्मार्टफोन के दो वेरिएंट लॉन्च कर सकती है।
 

याद दिला दें, ज़ूक ज़ेड2 प्रो स्मार्टफोन भी दो अलग-अलग मेमोरी व स्टोरेज वेरिएंट में आता है। यह फोन 4 जीबी रैम/64जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलता है।
Advertisement

ज़ूक ज़ेड2 प्रो स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इसके ऊपर ज़ेडयूआई 2.0 स्किन मौजूद है। हैंडसेट में 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन सुपर एमोलेड 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। यह 2.15 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर से लैस है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।
Advertisement

स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो डुअल-टोन फ्लैश मॉड्यूल से लैस है। इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। ज़ूक 2 प्रो में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस और यूएसबी3.1 टाइप-सी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 3100 एमएएच की बैटरी है जो क्वालकॉम क्विक चार्ज़ 3.0 को सपोर्ट करती है।

ज़ूक ज़ेड2 प्रो के पिछले हिस्से पर एक हार्ट रेट सेंसर भी मौजूद है। मेटल बॉडी डिजाइन वाले इस फोन में डिस्प्ले के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.