लेनोवो का ज़ूक ज़ेड1 स्मार्टफोन जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2016 18:38 IST
ऐसा लगता है कि चीनी मार्केट में ज़ूक ज़ेड2 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद लेनेवो अपने इस ब्रांड का पहला स्मार्टफोन ज़ेड1 भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। दरअसल, लेनोवो ने z1iscoming.com नाम की वेबसाइट को लाइव किया है। वेबसाइट पर फिलहाल एक ही पेज उपलब्ध है। इसमें ज़ूक ब्रांड का ज़िक्र नहीं है। सिर्फ ज़ेड1 और लेनोवो के नाम इस्तेमाल किया गया है। 'ज़ेड1' बहुत हद ज़ूक ज़ेड1 स्मार्टफोन की ओर इशारा करता है। याद रहे कि इस स्मार्टफोन को पिछले साल चीन में लॉन्च किया गया था। हालांकि इसे कब तक लॉन्च किया जाएगा, यह अभी साफ नहीं है।

आपको बता दें कि ज़ूक, लेनोवो का सबब्रांड है। इसे पिछले साल अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था। इस ब्रांड के हैंडसेट सिर्फ ई-कॉमर्स साइट पर मिलते हैं। ज़ेड1 इस ब्रांड का पहला स्मार्टफोन है। चीन में इसे 1,799 चीनी युआन (करीब 18,000 रुपये) में लॉन्च किया गया था।
Advertisement

चीन वाला वर्ज़न एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है जिसके ऊपर कंपनी ने अपने ज़ेडआईयूआई स्किन का इस्तेमाल किया गया है। इसका ग्लोबल सायनोजेन ओएस 12.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। यह जानकारी पहले ही कंपनी दे चुकी है।

ये तो बात हुई सॉफ्टवेयर की। जहां तक ज़ूक ज़ेड1 के इंटरनेशलन वर्ज़न के हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन का सवाल है तो यह चीन वाले वर्ज़न जैसा ही रहेगा।
Advertisement

ज़ूक ज़ेड1 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसके फ्रंट पैनल में होम बटन दिया गया है। गौर करने वाली बात है कि ज़ेड1 स्मार्टफोन में मौजूद होम बटन फिंगरप्रिंट स्कैनर के तौर पर भी काम करेगा। डिवाइस 2.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 801 प्रोसेसर के साथ आएगा। हैंडसेट में 3 जीबी का रैम है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 330 जीपीयू इंटिग्रेटेड। डिवाइस डुअल नैनो-सिम कार्ड को सपोर्ट करता है और यह इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। डिवाइस में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। यह 4100 एमएएच की बैटरी से लैस है।
Advertisement

चीन में इस हैंडसेट के व्हाइट और ग्रे कलर वेरिएंट उपलब्ध कराए गए थे। ज़ूक ज़ेड1 स्मार्टफोन का डाइमेंशन 155.7x77.3x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 175 ग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo, Mobiles, Zuk, Zuk Z1, Zuk Z1 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.