Lenovo Z6 Youth Edition लॉन्च, तीन रियर कैमरे हैं इसमें

डुअल सिम लेनोवो ज़ेड6 यूथ एडिशन एंड्रॉयड पाई पर आधारित ज़ेडयूआई 11 सॉफ्टवेयर पर चलेगा। फोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 22 मई 2019 19:00 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo Z6 Youth Edition की बैटरी 4,050 एमएएच की है
  • ज़ेड6 यूथ एडिशन की कीमत 1,099 चीनी युआन (करीब 11,100 रुपये) से शुरू
  • 710 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम से लैस है Lenovo Z6 Youth Edition
Lenovo Z6 Youth Edition को चीनी मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। यह हैंडसेट कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Lenovo Z6 Pro का थोड़ा कमज़ोर वर्ज़न है। स्मार्टफोन वाटरड्रॉप नॉच, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। हैंडसेट के अन्य स्पेसिफिकेशन में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 6.3 इंच डिस्प्ले, 4,050 एमएएच की बैटरी और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल हैं। रैम और स्टोरेज पर आधारित लेनोवो ज़ेड6 यूथ एडिशन के तीन वेरिएंट उतारे गए हैं।
 

Lenovo Z6 Youth Edition की कीमत

लेनोवो ज़ेड6 यूथ एडिशन की कीमत 1,099 चीनी युआन (करीब 11,100 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट का है। हैंडसेट का 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,399 चीनी युआन (करीब 14,200 रुपये) में बेचा जाएगा। सबसे महंगा वेरिएंट 1,699 चीनी युआन (करीब 17,100 रुपये) का है। यह 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है। स्मार्टफोन को नाइट ब्लैक और मैजिक स्टारडस्ट ग्रेडिएंट फिनिश के साथ लिस्ट किया गया है।
Advertisement
 

Lenovo Z6 Youth Edition स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम लेनोवो ज़ेड6 यूथ एडिशन एंड्रॉयड पाई पर आधारित ज़ेडयूआई 11 सॉफ्टवेयर पर चलेगा। फोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। Lenovo Z6 Pro में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है और इसे माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाना भी संभव है।

Lenovo Z6 Youth Edition ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। एआई पोर्ट्रेट मोड, एआई सीन डिटेक्शन, सुपर नाइट सीन मोड, मल्टी फ्रेम नॉयज रिडक्शन और अन्य फीचर कैमरा ऐप का हिस्सा हैं। फ्रंट पैनल पर एफ/ 1.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा है।
Advertisement

Lenovo Z6 Youth Edition की बैटरी 4,050 एमएएच की है और यह 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 156.6x74.3x7.88 मिलीमीटर है और वज़न 164 ग्राम। स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.