Lenovo Z6 Pro में हो सकता है 100 मेगापिक्सल फोटो के लिए सपोर्ट

लेनोवो (Lenovo) के वाइस प्रेजिडेंट चैंग चेंग ने हाल ही में Lenovo Z6 Pro से संबंधित एक टीज़र को जारी किया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 28 मार्च 2019 10:40 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo Z6 Pro खिंच सकता है 100 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन वाली तस्वीरें
  • लेनोवो जे़ड6 प्रो आ सकता है हाइपर वीडियो फीचर के साथ
  • Lenovo Z6 Pro में हो सकता है सुपर मैक्रो फीचर

Lenovo Z6 Pro में हो सकता है 100 मेगापिक्सल फोटो के लिए सपोर्ट

Photo Credit: Weibo/Chang Cheng

लेनोवो (Lenovo) के वाइस प्रेजिडेंट चैंग चेंग ने हाल ही में Lenovo Z6 Pro से संबंधित एक टीज़र को जारी किया है। Lenovo ब्रांड का आगामी स्मार्टफोन लेनोवो जे़ड6 प्रो 100 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन वाली तस्वीरें क्लिक कर सकता है। चैंग ने Lenovo Z6 Pro के बारे में चाइनीज़ हैशटैग के साथ एक पोस्ट किया है जिसे ट्रांसलेट करने के बाद इसका मतलब होता है बिलियन पिक्सल और अगर इसे फिर से ट्रांसलेट करें तो यह 1,000 मेगापिक्सल बनता है। कुछ समय पहले क्वालकॉम ने घोषणा की थी कि कंपनी के प्रोसेसर 100 मेगापिक्सल से अधिक रिजॉल्यूशन की तस्वीरों को सपोर्ट करते हैं। ऐसा तभी संभव है जब मल्टीपल शॉट्स को सिंगल फ्रेम में जोड़ कर एक बड़ी तस्वीर बनाई जाए। Lenovo Z6 Pro को इस साल जून माह में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
 

Lenovo Z6 Pro कैमरा फीचर्स (उम्मीद)

लेनोवो के वाइस प्रेजिडेंट चैंग चेंग की वीबो पोस्ट को सबसे पहले IT Home ने स्पॉट किया था। टीज़र इमेज़ के जरिए Lenovo Z6 Pro के हाइपर वीडियो फीचर की ओर इशारा किया गया है, उन्होंने एक हैशटैग का भी इस्तेमाल किया जिसे यदि ट्रांसलेट किया जाए तो उसका मतलब होता है 'बिलियन लेवल पिक्सल'। IT Home ने दावा किया है कि हैशटैग ट्रांसलेट होने के बाद 100 मिलियन पिक्सल या 100 मेगापिक्सल बनता है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि लेनोवो जेड़6 प्रो (Lenovo Z6 Pro) बड़ी तस्वीरें खिंचने में सक्षम हो सकता है।
Advertisement

चैंग चेंग ने एक अन्य वीडियो को भी पोस्ट किया जिसमें फोन के हाइपर वीडियो और सुपर मैक्रो क्षमता को दर्शाया गया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि इस वीडियो को उनके वीबो अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो लेनोवो जेड़6 प्रो (Lenovo Z6 Pro) के बारे में फिलहाल अधिक जानकारी तो सामने नहीं आ पाई है।

उम्मीद है कि Lenovo Z6 Pro स्मार्टफोन 5 जी सपोर्ट के साथ आ सकता है लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इसके बिना 5 जी वेरिएंट को भी बाद में उतारा जा सकता है। Lenovo के आगामी फोन Lenovo Z6 Pro में किस प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा, फिलहाल कंपनी ने इस संबंध में कोई भी जानकारी नहीं दी है। लेकिन उम्मीद है कि लेनोवो जेड़6 प्रो (Lenovo Z6 Pro) में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सतता है। याद करा दें कि पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुए Lenovo Z5 Pro GT में इसी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ था। इसके अलावा फोन में 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक के स्टोरेज वेरिएंट को उतारा जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.