Lenovo Z6 Pro से MWC 2019 में उठेगा पर्दा

Mobile World Congress 2019 के दौरान Lenovo अपने नए स्मार्टफोन Lenovo Z6 Pro को पेश करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 21 फरवरी 2019 11:19 IST
ख़ास बातें
  • इन-डिस्प्ले फिंगप्रिंट सेंसर से लैस हो सकता है लेनोवो जे़ड6 प्रो
  • MWC 2019 में पेश होगा Lenovo Z6 Pro
  • बार्सिलोना में लॉन्च हो सकता है Lenovo Z6 Pro स्मार्टफोन

Lenovo Z6 Pro से MWC 2019 में उठेगा पर्दा

Photo Credit: Weibo/Chang Cheng

Huawei, LG, Xiaomi, HMD Global, Microsoft और Oppo जैसी कई हैंडसेट निर्माता कंपनियां पहले ही इस बात को कंफर्म कर चुकी हैं कि वह मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 (MWC 2019) के दौरान अपने नए स्मार्टफोन से पर्दा उठाएंगी। हुवावे, एलजी, शाओमी, एचएमडी ग्लोबल, माइक्रोसॉफ्ट और ओप्पो के अलावा अब Lenovo भी Mobile World Congress 2019 के दौरान अपने नए स्मार्टफोन Lenovo Z6 Pro को पेश करने की तैयारी में है।

लेनोवो ग्रुप के वाइस प्रेजिडेंट चैंग चेंग ने वीबो पर इस बात को कंफर्म किया है कि बार्सिलोना में आयोजित MWC 2019 के दौरान कंपनी Lenovo Z6 Pro को पेश करेगी। याद करा दें कि, Lenovo Z5 Pro को पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था। वीबो पर जारी पोस्टर से लेनोवो जे़ड6 प्रो के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है। लेकिन पोस्टर को देखने से ऐसा लग रहा है कि Lenovo Z6 Pro स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।
Advertisement

याद करा दें कि, लेनोवो जे़ड5 प्रो में भी इन-डिस्प्ले फिंगप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल किया गया था। नवंबर 2018 में उतारे गए Lenovo के इस फोन में स्लाइडर डिज़ाइन को अपनाया गया था। लेनोवो जे़ड5 प्रो के बाद Lenovo Z5 Pro GT वेरिएंट को उतारा गया था और यह मॉडल 12 जीबी रैम और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस है।

ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि Lenovo Z6 Pro बेहतर कैमरा, नए डिजाइन और बेहतर स्पेसिफिकेशन के साथ उतारा जा सकता है। Lenovo Z6 Pro के डिजाइन और इसकी खासियतों के बारे में जानकारी से पर्दा तो मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 के दौरान ही उठेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  2. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  3. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  4. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  5. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  6. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  7. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  8. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  10. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.