Lenovo Z5s से 18 दिसंबर को उठेगा पर्दा

लेनोवो जल्द अपने नए स्मार्टफोन Lenovo Z5s को लॉन्च करेगी। लेनोवो ग्रुप के VP Chang Cheng ने नया पोस्टर जारी किया है जिससे लॉन्च तारीख की जानकारी मिली है।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2018 16:23 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A8s के डिस्प्ले में भी सेल्फी कटआउट डिजाइन
  • सेल्फी कैमरे के लिए Lenovo Z5s के डिस्प्ले में होगा छेद
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ आ सकता है Lenovo Z5s

Lenovo Z5s से 18 दिसंबर को उठेगा पर्दा

हैंडसेट निर्माता कंपनी लेनोवो चीन में 18 दिसंबर को अपना नया स्मार्टफोन Lenovo Z5s को लॉन्च करेगी। लेनोवो ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट ने नया पोस्टर जारी करके इसकी पुष्टि की है। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट में लेनोवो जे़ड5एस स्मार्टफोन के 6 दिसंबर को लॉन्च किए जाने का दावा किया जा रहा था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। Samsung Galaxy A8s और Huawei Nova 4 स्मार्टफोन की तरह Lenovo Z5s में भी सेल्फी सेंसर के लिए डिस्प्ले में छेद होगा। और यही इस फोन की सबसे अहम खासियत भी है।

Lenovo ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर तस्वीर को शेयर किया है। पोस्टर में फोन के बैक पैनल पर ग्रेडिएंट कलर ग्लास पैनल और एलईडी फ्लैश के साथ वर्टिकल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप नजर आ रहा है। याद करा दें कि, Samsung 10 दिसंबर को गैलेक्सी ए8एस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर रही है। तो वहीं हुवावे के नोवा 4 स्मार्टफोन से 17 दिसंबर को पर्दा उठेगा। अब तक सामने आई तस्वीरों से यह पता चला है कि Samsung Galaxy A8s और Huawei Nova 4 स्मार्टफोन में सेल्फी कटआउट डिजाइन डिस्प्ले के बायीं तरफ होगा। तो वहीं Lenovo Z5s में सेल्फी के लिए कटआउट डिजाइन को डिस्प्ले के ठीक बीचों-बीच जगह मिलेगी।
Advertisement

लीक रिपोर्ट के मुताबिक, Lenovo Z5s स्मार्टफोन में 6.3 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले हो सकता है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए लेनोवो जे़ड5एस में 11एनएम वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। अब बात सॉफ्टवेयर की। Lenovo ब्रांड का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित जे़डयूआई 10 पर चलेगा। फोन में जान फूंकने के लिए 3,120 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो 18 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  2. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  3. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  4. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  5. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  6. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  7. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  8. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  9. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  10. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.