Lenovo Z5 लॉन्च, दो रियर कैमरे वाले इस फोन में हैं 6 जीबी रैम

चीनी कंपनी लेनोवो ने घरेलू मार्केट में अपने लेटेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन Lenovo Z5 को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ लेनोवो ए5 और लेनोवो के5 नोट से भी पर्दा उठाया गया।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 5 जून 2018 15:20 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo Z5 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ज़ेडयूआई 3.9 पर चलता है
  • हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है
  • लेनोवो ज़ेड5 की कीमत 1,399 चीनी युआन (करीब 14,700 रुपये) से शुरू होती है
चीनी कंपनी लेनोवो ने घरेलू मार्केट में अपने लेटेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन Lenovo Z5 को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ लेनोवो ए5 और लेनोवो के5 नोट से भी पर्दा उठाया गया। लॉन्च से पहले लेनोवो ज़ेड5 में बिना बेज़ल वाले डिस्प्ले होने को लेकर कई दावे किए गए थे। लेकिन फोन में टॉप पर 26.17 मिलीमीटर का नॉच है और निचले हिस्से पर 7.69 मिलीमीटर का बेज़ल है। Lenovo Z5 के अन्य खासियतों की बात करें तो इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, एआई क्षमता वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप और iPhone X जैसा नॉच है।
 

Lenovo Z5 की कीमत और उपलब्धता

चीनी मार्केट में लेनोवो ज़ेड5 की कीमत 1,399 चीनी युआन (करीब 14,700 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 1,799 चीनी युआन (करीब 18,900 रुपये) में मिलेगा। स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसकी डिलिवरी 12 जून से शुरू हो जाएगी। फिलहाल, इस हैंडसेट को भारत में लॉन्च करने के संबंध में कुछ नहीं बताया गया है।
 

Lenovo Z5 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Lenovo Z5 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ज़ेडयूआई 3.9 पर चलता है। इसमें 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2246 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है और टॉप पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। इसके साथ दिए गए हैं 6 जीबी रैम। बैटरी 3300 एमएएच की है और यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

Lenovo Z5 में है 3300 एमएएच की बैटरी

अब बात कैमरा डिपार्टमेंट की। Lenovo Z5 में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर सेंसर है। इसके साथ जुगलबंदी में मौज़ूद है 8 मेगापिक्सल का सेंसर। इनकी पोज़ीशन आईफोन X जैसे डुअल कैमरा सेटअप की तरह है। ये एआई क्षमता, एचडीआर+, 4K सपोर्ट, एफ/2.0 अपर्चर और एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इससे फुल-एचडी रिजॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी/ 128 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।

Lenovo Z5 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जायरोस्कोप, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन  153x75.65x7.85 मिलीमीटर है और वज़न 165 ग्राम।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2246 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.