लेनोवो ज़ेड2 प्लस के टॉप फ़ीचर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 सितंबर 2016 19:09 IST
बजट सेगमेंट में कई स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद लेनोवो ने गुरुवार को नया मिड रेंज स्मार्टफोन ज़ेड2 प्लस लॉन्च किया। हम बात कर रहे हैं लेनोवो ज़ेड2 प्लस की। इसकी बिक्री 26 सितंबर से अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर शुरू होगी। इसके दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 17,999 रुपये में मिलेगा। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये होगी।

कागज़ी तौर पर देखा जाए तो लेनोवो ज़ेड2 प्लस की भिड़ंत सीधे तौर पर शाओमी मी 5 और वनप्लस 3 से है। ये दोनों हैंडसेट भी पावरफुल स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर से लैस हैं। हालांकि, कीमत के मामले में लेनोवो ज़ेड2 प्लस सबसे किफायती है।

(जानें: लेनोवो ज़ेड2 प्लस बनाम वनप्लस 3 बनाम शाओमी मी 5)

आइए लेनोवो ज़ेड2 प्लस के अहम फ़ीचर के बारे में जानते हैं...
Advertisement

पावरफुल प्रोसेसर
लेनोवो ने इस फोन में स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। इसके साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। प्रोसेसर अधिकतम 2.15 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड हासिल कर पाएगा। कंपनी का कहना है कि सेंसर प्रोसेसिंग यूनिट के साथ सीपीयू और जीपीयू के तालमेल से बेहतरीन परफॉर्मेंस की उम्मीद की जा सकती है।
Advertisement

कीमत
लेनोवो ज़ेड2 प्लस का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 17,999 रुपये में मिलेगा। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये होगी। गौर करने वाली बात है कि स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर से लैस यह भारत में मिलने वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन है।
Advertisement

यू-हेल्थ
अगर आप अपनी फिटनेस को लेकर बेहद ही सजग हैं तो लेनोवो ने अपने इस हैंडसेट में एक बेहतरीन ऐप शामिल किया है। इसमें यू हेल्थ पहले से इंस्टॉल होगा। यह ऐप स्मार्टफोन में मौजूद 6 सेंसर की मदद से आपके द्वारा चले गए कुल कदम, कैलोरी की खपत व कुल दूरी के बारे में बताएगा।
Advertisement

यू टच 2.0
इस हैंडसेट में एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। कंपनी के मुताबिक, यह एक बटन सात और काम करेगा। कंपनी ने इसे यू टच बटन का नाम दिया है। फिंगरप्रिंट सेंसर होने के अलावा यू टच सात अलग-अलग काम कर सकता है। सिंगल टच बैक बटन का काम करेगा। लंबे वक्त टच करने पर नोटिफिकेशन सेंटर खुल जाएगा। दायीं या बायीं तरफ स्वाइप करके रीसेंट ऐप्स तक जाना संभव होगा।

कैमरा
इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। यह पीडीएएफ, ईआईएस, एफ/ 2.2 अपर्चर से लैस है। यूज़र इस कैमरे से 4के रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। इसके अलावा स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्ड करना भी संभव होगा। वहीं, फ्रंट कैमरे का सेंसर 8 मेगापिक्सल का है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Convenient size and good build quality
  • Excellent performance
  • Superb price
  • Decent battery life
  • Interesting home button tweaks
  • Bad
  • Sub-par camera
  • 960fps shooting is just a gimmick
  • No expandable storage
  • Fast Charge capable charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , lenovo z2 plus, Lenovo Z2 Plus Top Features

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.