Lenovo Vibe S1 होगा दो फ्रंट कैमरे वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोनः रिपोर्ट

Lenovo Vibe S1 होगा दो फ्रंट कैमरे वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोनः रिपोर्ट
विज्ञापन
दुनिया भर की मोबाइल निर्माता कंपनियां सेल्फी की दीवानगी को भुनाने का कोई मौका नहीं चूकना चाहती। अब डिवाइस के फ्रंट कैमरे में अलग-अलग किस्म के प्रयोग देखने को मिलते हैं। अब खबर है कि लेनेवो (Lenovo) कुछ ऐसा करने वाला है जो अपने किस्म का सबसे अनोखा प्रयोग होगा।

मोबाइल की दुनिया की खबरों को लीक करने में माहिर @upleaks ने ट्वीट करके दावा किया है कि Lenovo के वाइब एस1 (Vibe S1) स्मार्टफोन में डुअल-फ्रंट कैमरा सेटअप होगा। अगर यह दावा सही निकलता है तो लेनेवो वाइब एस1 (Lenovo Vibe S1) दुनिया का पहला दो फ्रंट कैमरे वाला स्मार्टफोन होगा।

यह पहली बार नहीं है जब लेनेवो वाइब एस1 (Lenovo Vibe S1) से जुड़ी कोई खबर आई है। इससे पहले भी हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन और हार्डवेयर को लेकर खुलासे हो चुके हैं। गौर करने वाली बात है कि जब इस हैंडसेट के बारे में पहली बार जानकारी सामने आई थी तो मानकर चला जा रहा था कि इसे मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2015 में पेश किया जाएगा, पर ऐसा नहीं हुआ।

आपको बता दें कि यह डिवाइस TENAA पर लिस्टेड है। लिस्टिंग में इसे Lenovo S1c50 का कोडनेम दिया गया है। Vibe S1 में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की बात कही गई है। अगर ताजा रिपोर्ट सही है तो लिस्टिंग पूरी कहानी बयां नहीं  करती, या फिर ऐसा भी हो सकता है कि दोनों ही सेंसर 5 मेगापिक्सल के हों।

Lenovo Vibe S1 के अन्य स्पेसिफिकेश का सवाल है तो डिवाइस में 5 इंच का फुलएचडी डिस्प्ले होगा। यह 1.7GHz Octa-Core प्रोसेसर (Snapdragon 615) के साथ आएगा। डिवाइस में 2GB रैम (RAM) होने की बात भी कही गई है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरज 16GB है और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी मौजूद है। फोन का डाइमेंशन 143 x 70.8 x 7.85 mm है और वज़न ग्राम। फोन 2420 mAh की बैटरी के साथ आएगा।

हम एक बात साफ कर दें कि ये सिर्फ दावे और कयास हैं। Lenovo ने इस हैंडसेट के बारे में अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »