लेनोवो वाइब एस1 स्मार्टफोन हुआ 3,000 रुपये सस्ता

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2016 17:53 IST
लेनोवो वाइब एस1 स्मार्टफोन की कीमत में बड़ी कटौती की गई है। यह स्मार्टफोन कल (26 अप्रैल) से 12,999 रुपये में मिलेगा। इस हिसाब से आधिकारिक कीमत में कुल 3,000 रुपये की कटौती की गई है। यह जानकारी लेनोवो इंडिया ने ट्वीट करके दी। हैंडसेट नई कीमत में कल से ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। गौर करने वाली बात है कि खबर लिखे जाने के वक्त पर लेनोवो वाइब एस1 अमेज़न इंडिया की साइट पर 14,999 रुपये में उपलब्ध था।

याद रहे कि लेनोवो वाइब एस1 को पिछले साल नवंबर महीने में 15,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले लेनोवो वाइब एस1 स्मार्टफोन में 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920) डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में डुअल फ्रंट कैमरा है। डिवाइस में 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे मौजूद हैं। लेनोवो वाइब एस1 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी दिया गया है।

यह मात्र 7.8 मिलीमीटर पतला है और इसका वज़न है 132 ग्राम। स्मार्टफोन 64-बिट क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ आता है और साथ में मौजूद है 3 जीबी का रैम। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और यह माइक्रोएसडी कार्ड (128जीबी तक) को सपोर्ट करता है। 4जी एलटीई कनेक्टिविटी वाले इस स्मार्टफोन में 2500 एमएएच की बैटरी है। डिवाइस पर्ल व्हाइट और मिडनाइट ब्लू कलर वेरिएंट में मिलता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.