Lenovo Vibe P1 में होगी 5000mAh की बैटरी, लिस्टिंग से हुआ खुलासा

Lenovo Vibe P1 में होगी 5000mAh की बैटरी, लिस्टिंग से हुआ खुलासा
विज्ञापन
अगर आपको एक ऐसा हाई-एंड स्मार्टफोन मिल जाए जिसकी बैटरी लाइफ भी शानदार हो, तो होगा ना सोने पर सुहागा। हो सकता है कि ऐसा जल्द ही संभव हो जाए क्योंकि लेनेवो (Lenovo) जल्द ही पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। लेनेवो वाइब पी1 (Lenovo Vibe P1) को चीन के एक थर्ड-पार्टी ऑनलाइन रिटेलर की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग तो इसी ओर इशारा कर रही है कि डिवाइस जल्द ही लॉन्च होगा। संभव है कि इस हैंडसेट को अगले महीने होने वाले IFA ट्रेड शो में पेश किया जाए। इस हैंडसेट की सबसे बड़ी खासियत है 5000mAh की बैटरी।

कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी डिवाइस को हाल में चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट Tenaa पर लिस्ट किया गया था। हालांकि, वहां पर स्पेसिफिकेशन थोड़े अलग थे। ऑनलाइन रिटेलर के मुताबिक, Lenovo Vibe P1 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 pixel) डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन होगा। डिवाइस Snapdragon 615 octa-core प्रोसेसर के साथ आएगा जो 1.5GHz की स्पीड पर काम करेगा। ग्राफिक्स के लिए डिवाइस में Adreno 405 GPU दिया गया है और यह 3GB RAM के साथ आएगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16GB होने का दावा किया गया है और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट होने की भी बात कही गई है।

लिस्टिंग के मुताबिक, Vibe P1 में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस डुअल-सिम स्मार्टफोन में 4G LTE के लिए सपोर्ट मौजूद है। एंड्रॉयड 5.1 (Android 5.1) पर बेस्ड Vibe P1 की सबसे बड़ी खासियत 5,000mAh की बैटरी है। डिवाइस को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 24-watt चार्जिंग क्षमता दी गई है।

हालांकि, इसकी कीमत कई लोगों को निराश कर सकती है। Pandawill.com की लिस्टिंग को सही मानें तो यह करीब 20,500 रुपये में मिलेगा जो पहली नज़र थोड़ा ज्यादा नज़र आता है। क्योंकि इस स्मार्टफोन के ज्यादातर फ़ीचर Xiaomi के Mi 4i (कीमत 12,999 रुपये) और Lenovo के K3 Note (करीब 9,999 रुपये) से मेल खाते हैं, फ़र्क सिर्फ बड़ी बैटरी का है।

वैसे अधीर मत होइए। आधिकारिक पुष्टि के लिए सिर्फ 2 हफ्तों का ही तो इंतजार करना होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »