लेनोवो वाइब के5 स्मार्टफोन भारत में आज होगा लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 जून 2016 10:55 IST
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लेनोवो भारत में अपने वाइब के5 हैंडसेट को आज लॉन्च कर सकती है। लेनोवो वाइब के5 स्मार्टफोन को सोमवार को एक लॉन्च इवेंट में पेश किया जाएगा। कंपनी ने इसके लिए पिछले हफ्ते मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए थे।

गौरतलब है कि लेनोवो वाइब के5 कंपनी का एक बजट हैंडसेट है जिसे इस साल की शुरुआत में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में लॉन्च किया गया था। इसके साथ कंपनी ने लेनोवो वाइब के5 प्लस को भी लॉन्च किया था जिसे मार्च महीने में भारत में 8,499 रुपये में लॉन्च किया गया। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लेनोवो वाइब के5 की कीमत 129 डॉलर (करीब 8,800 रुपये) रखी गई थी और यह वाइब के5 प्लस से सस्ता था। ऐसे में हम भारत में इस हैंडसेट और कम होने की उम्मीद कर सकते हैं।

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लॉन्च किए गए लेनोवो वाइब के5 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह 5 इंच के फुल-एचडी (720x1280 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 415 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

लेनोवो वाइब के5 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जबकि सेल्फी के दीवानों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। स्मार्टफोन में 4जी एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है। अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, माइक्रो-यूएसबी 2.0 और एफएम रेडियो शामिल हैं। 2700 एमएच की बैटरी हैंडसेट को पावर देने का काम करती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.