लेनोवो वाइब के5 स्मार्टफोन सोमवार को होगा लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 जून 2016 19:11 IST
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लेनोवो भारत में अपने वाइब के5 हैंडसेट को लॉन्च करने वाली है। लेनोवो वाइब के5 स्मार्टफोन को 13 जून को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसके लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं।

गौरतलब है कि लेनोवो वाइब के5 कंपनी का एक बजट हैंडसेट है जिसे इस साल की शुरुआत में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में लॉन्च किया गया था। इसके साथ कंपनी ने लेनोवो वाइब के5 प्लस को भी लॉन्च किया था जिसे मार्च महीने में भारत में 8,499 रुपये में लॉन्च किया गया। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लेनोवो वाइब के5 की कीमत 129 डॉलर (करीब 8,800 रुपये) रखी गई थी और यह वाइब के5 प्लस से सस्ता था। ऐसे में हम भारत में इस हैंडसेट और कम होने की उम्मीद कर सकते हैं।

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लॉन्च किए गए लेनोवो वाइब के5 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह 5 इंच के फुल-एचडी (720x1280 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 415 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

लेनोवो वाइब के5 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जबकि सेल्फी के दीवानों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। स्मार्टफोन में 4जी एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है। अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, माइक्रो-यूएसबी 2.0 और एफएम रेडियो शामिल हैं। 2700 एमएच की बैटरी हैंडसेट को पावर देने का काम करती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. फ्री में Amazon Prime मेंबरशिप चाहिए? Airtel, Jio और Vi के ये प्लान आजमाएं
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  2. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  3. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  4. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
  5. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  7. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  8. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. आपका WhatsApp भी हैकर्स के निशाने पर? सरकार ने बताया किन वर्जन में है खतरा, तुरंत करें चेक
  10. JBL के नए Tune Buds 3 में दिखेंगे अंदर के पुर्जे, ANC और 48 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ हुए लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.