Lenovo Tab V7 हुआ लॉन्च, जानें इसकी खासियतें

Lenovo Tab V7 को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में लॉन्च किया गया। इस डिवाइस के बारे में टैबलेट के साथ स्मार्टफोन होने का दावा किया गया है।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 25 फरवरी 2019 17:24 IST
ख़ास बातें
  • लेनोवो टैब 7 की कीमत 249 यूरो (करीब 20,100 रुपये) से शुरू होती है
  • Lenovo Tab V7 में 6.9 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है
  • Lenovo Tab V7 डुअल 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करता है
Lenovo Tab V7 को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में लॉन्च किया गया। इस डिवाइस के बारे में टैबलेट के साथ स्मार्टफोन होने का दावा किया गया है। इस साल मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में कई टेक्नोलॉजी कंपनियों ने अपने-अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश किए। Samsung और Huawei जैसे ब्रांड के फोल्डेबल फोन की झलक मिल चुकी है। दूसरी तरफ, Lenovo यूज़र्स को एक ही डिवाइस में टैबलेट और स्मार्टफोन की सुविधा देना चाहती है। और यह फोल्डेबल फोन से काफी सस्ता भी है। इसमें 6.9 इंच का आईपीएस फुल-एचडी डिस्प्ले है। यह सेल्युलर कनेक्टिविटी के साथ आता है। Lenovo का कहना है कि नया लेनोवो टैब वी7 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई पर चलेगा। इसके बारे में पूरे दिन बैटरी लाइफ देने का दावा है। भले ही कंपनी इसे स्मार्टफोन-टैबलेट हाइब्रिड बुला रही है। लेकिन हमारे हिसाब से 7 इंच या उससे बड़े डिस्प्ले वाले डिवाइस को टैबलेट बुलाया जाएगा। 7 इंच से छोटी स्क्रीन वाले डिवाइस स्मार्टफोन ही कहलाएंगे।
 

Lenovo Tab V7 की कीमत और उपलब्धता

लेनोवो टैब 7 की कीमत 249 यूरो (करीब 20,100 रुपये) से शुरू होती है। लेनोवो ने फिलहाल इसकी भारतीय कीमत पर चुप्पी बनाए रखी है।
Advertisement
 

Lenovo Tab V7 स्पेसिफिकेशन

जैसा कि हमने पहले बताया, Lenovo Tab V7 में 6.9 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है। 1080x2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली इस स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। Lenovo ने टैबलेट में डॉल्बी पावर्ड फ्रंट फेसिंग स्पीकर्स दिए हैं।

इसमें 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर लेनोवो टैब वी7 के रियर कैमरे के ठीक नीचे मौज़ूद है। यूज़र इस फोन को फेसियल रिकग्निशन के ज़रिए अनलॉक कर पाएंगे।
Advertisement

Lenovo Tab V7 डुअल 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करता है। यूज़र फोन कॉल भी कर पाएंगे। लेनोवो ने अपने इस डिवाइस में 5,180 एमएएच की बैटरी दी है। लेनोवो का दावा है कि यह बैटरी 10 घंटे का वीडियो प्लेबैक और वेब ब्राउज़िंग टाइम, व 30 घंटे तक का सेल्युलर टॉक टाइम देगी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5180 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo, Lenovo Tab V7

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  9. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  6. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  7. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  10. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.