8MP कैमरा, 7040mAh बैटरी के साथ Lenovo Tab K11 लॉन्च, जानें सबकुछ

Lenovo Tab K11 टैबलेट में 10.95 इंच की Full HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1920 x 1200 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 जनवरी 2024 14:43 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo Tab K11 के रियर और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है।
  • Lenovo Tab K11 टैबलेट में 10.95 इंच की Full HD+ IPS LCD डिस्प्ले है।
  • Lenovo Tab K11 टैबलेट Mediatek Helio G88 चिपसेट से लैस है।

Lenovo Tab K11 में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Photo Credit: Lenovo

Lenovo ने जापान में Lenovo Tab K11 टैबलेट को लॉन्च कर दिया है। यह एक मिड-रेंज टैबलेट है जिसमें हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और Mediatek Helio G88 प्रोसेसर है। सिर्फ 7.2 मिमी मोटाई वाले इस टैबलेट में 7,040mAh की बैटरी दी गई है। यहां Lenovo Tab K11 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Lenovo Tab K11 की कीमत


Lenovo Tab K11 की कीमत या उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। Lenovo Tab K11 सिर्फ लूनर ग्रे कलर में आता है। टैबलेट जापान में सिर्फ वाई-फाई और LTE वेरिएंट में उपलब्ध हो सकता है।


Advertisement
Lenovo Tab K11 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Lenovo Tab K11 टैबलेट में 10.95 इंच की Full HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1920 x 1200 पिक्सल है। यह टैबलेट Mediatek Helio G88 चिपसेट से लैस है। इस टैबलेट में 4GB RAM और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। यह टैबलेट एंड्रॉइड 13 पर काम करता है। लेनोवो फ्रीस्टाइल फीचर यूजर्स को टैबलेट को दूसरी स्क्रीन या राइटिंग पैड के तौर पर इस्तेमाल करने की सुविधा प्रदान करता है। यह यूजर्स को टैबलेट और पीसी के बीच फाइल ट्रांसफर करने की भी अनुमति प्रदान करता है। इस टैबलेट में 7,040mAh की बैटरी दी गई है जो कि यूएसबी टाइप सी पोर्ट 15W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Lenovo Tab K11 के रियर और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। Lenovo Tab K11 डॉल्बी एटमॉस-ट्यून क्वाड स्पीकर और लेनोवो टैब पेन प्लस का सपोर्ट करता है। टैबलेट में ड्यूल-टोन बैक पैनल है। डाइमेंशन की बात करें तो Lenovo Tab K11 की लंबाई 255.3 मिमी, चौड़ाई 166.3 मिमी, मोटाई 7.2 मिमी और वजन 465 ग्राम है। Lenovo Tab K11 हाल ही में अमेरिका में CES 2024 के दौरान लॉन्च हुए Lenovo Tab M11 का रीब्रांडेड वर्जन है।
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  3. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  4. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  6. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  7. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  8. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  9. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.