आईएफए 2016 में लेनोवो के कई प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 12 अगस्त 2016 13:27 IST
ख़ास बातें
  • लेनोवो इस इवेंट में टैबलेट भी लॉन्च करेगी
  • इवेंट 30 अगस्त को आयोजित किया जाएगा
  • आईएफए ट्रेड शो 2 सितंबर से शुरू होगा
सोनी ने बाद लेनोवो ने इस साल बर्लिन में आयोजित होने वाले आईएफए ट्रेड शो में हिस्सा लेनी की पुष्टि की है। यह टेक कंपनी 30 अगस्त को आईएफए 2016 से ठीक पहले एक इवेंट आयोजित करेगी। इस इवेंट में लेनोवो और मोटोरोला ब्रांड के कई प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएंगे। इनमें नए मोटो मॉड्स, कीबोर्ड और नए योगा लैपटॉप व टैबलेट शामिल हैं। नए मोटो 360 स्मार्टवॉच को भी पेश किए जाने की ओर इशारा किया गया है, लेकिन स्पष्ट तौर पर कुछ भी नहीं बताया गया है।

टीज़र में लेनोवो ने बताया है कि नए मोटो मॉड्स इस इवेंट में लॉन्च किए जाएंगे। लेनोवो की स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला ने इस साल जून महीने में मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड फोर्स के साथ नए स्नैप-ऑन बैक पैनल पेश किए थे। मॉड्युलर एक्सेसरी 16 पिन कनेक्टर के जरिए हैंडसेट के रियर हिस्से से जुड़ जाते हैं।
Advertisement

लेनोवो ने इस इवेंट के लिए एक टीज़र वीडियो भी जारी किया है। इसके आधार पर इवेंट में लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट का अनुमान लगाया जा सकता है। इसमें नए मोटो मॉड्स की पुष्टि कर दी गई है। ऐसा लगता है कि कैमरा मॉड्यूल को रिलीज कर दिया जाएगा। मोटो मॉड्स को पेश करने के दौरान लेनोवो ने घोषणा की थी कि मॉड्यूल डेवलपमेंट किट को थर्ड पार्टी डेवलपर्स के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा। किट developer.motorola.com पर उपलब्ध हैं और यहां पर वो सारे टूल उपलब्ध हैं जिनका इस्तेमाल मोटोरोला मोटो मॉड्स बनाने के लिए किया है। मोटोरोला थर्ड पार्टी डेवलपर्स के साथ साझेदारी में बनाए गए मोटो मॉड्स को भी इवेंट में दिखाएगी।

मोटो मॉड्स के अलावा कंपनी एक नए टैबलेट को पेश करेगी। इसके साथ एक अनोखे कीबोर्ड को भी पेश किए जाने की उम्मीद है। मोटोरोला इस इवेंट में नए मोटो 360 स्मार्टवॉच से भी पर्दा उठा सकती है। आपको बता दें कि इस साल आईएफए ट्रेड शो की शुरुआत 2 सितंबर से होगी और यह 7 सितंबर तक चलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , IFA, IFA 2016, Lenovo, Moto Mods, Moto Z, Moto Z Force
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.