लेनोवो फैब में है 4250 एमएएच की बैटरी और 6.98 इंच डिस्प्ले, जानें कीमत

विज्ञापन
अभिनव लाल, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2016 19:23 IST
लेनोवो ने अपना नया फैबलेट लेनोवो फैब भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 11,999 रुपये होगी। यह पिछले साल भारत में 20,990 रुपये में लॉन्च किए गए फैब प्लस स्मार्टफोन का 'लाइट' वेरिएंट है। लेनोवो फैब एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।

याद दिला दें कि लेनेवो फैब को सबसे पहले आईएफए 2015 ट्रेड शो के दौरान पेश किया गया था। वहीं, लेनोवो फैब प्लस को उससे कुछ दिनों पहले चीन में लॉन्च किया गया था।
Advertisement

(जानें: लेनोवो फैब बनाम लेनोवो फैब प्लस)

लेनोवो फैब एक डुअल सिम फोन है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और इसमें 6.98 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 64-बिट 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 410 चिपसेट के साथ 2 जीबी का रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (64 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की। लेनोवो फैब में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। लेनोवो फैब में आप 4जी नेटवर्क का भी इस्तेमाल कर पाएंगे। यह ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एफएम रेडियो और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर से लैस है। स्मार्टफोन में 4250 एमएएच की बैटरी है। इसके बारे में 24 घंटे तक का टॉक टाइम और 20 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। कंपनी अपने हैंडसेट में मौजूद डॉल्बी एटमस ऑडियो टेक्नोलॉजी को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रही है।
Advertisement


फैब का वज़न 250 ग्राम है और डाइमेंशन 186x97x8.9 मिलीमीटर। भारत में इस हैंडसेट का टक्सिडो ब्लैक कलर वेरिएंट उपलब्ध कराया गया है। एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर और डिजिटल कंपास इस हैंडसेट का हिस्सा हैं।

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.