Lenovo का यह गेमिंग फोन भारत में जल्द दे सकता है दस्तक, जानें इसकी खासियतें

Lenovo Legion Phone Duel कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है, जिससे इशारा मिलता है कि यह फोन जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता दें, यह गेमिंग फोन जुलाई महीने में पेश किया गया था।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 9 नवंबर 2020 10:23 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo Legion Phone Duel में मौजूद होगा डुअल रियर कैमरा
  • लेनोवो लीजन फोन डुएल स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर से है लैस
  • कंपनी की वेबसाइट पर स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट हुआ फोन

Lenovo Legion Phone Duel दो बैटरी से है लैस

Lenovo Legion Phone Duel कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है, जिससे इशारा मिलता है कि यह फोन जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता दें, यह गेमिंग फोन जुलाई महीने में पेश किया गया था। हालांकि, सामने आई लिस्टिंग में फोन की कीमत व उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इसमें कहा गया है कि यह फोन भारत में नहीं बिकेगा। लेनोवो लीजन डुएल फोन के कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट होने के बाद इसके भारत में दस्तक देने की संभावनाएं बढ़ गई है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर से लैस है, जिसमें 144 रिफ्रेश रेट का डिस्प्ले मिलता है।

Lenovo Legion Phone Duel का प्रोडक्ट पेज भारत में कंपनी की वेबसाइट पर लाइव हुआ है। लिस्टिंग में फोन की कीमत व उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इसमें फोन के प्रमुख फीचर्स व स्पेसिफिकेशन की जानकारी लिस्ट की गई है। प्रोडक्ट लिस्टिंग से अटकले लगाई जा सकती है कि फोन लॉन्च की तारीख काफी पास है। इस लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले Gizmochina द्वारा सार्वजनिक की गई है।
Advertisement

फोन पेश करते वक्त Lenovo ने पुष्टि की थी कि लेनोवो लीजन डुएल फोन को एशिया पेसेफिक, यूरोप, मीडिल ईस्ट और अफ्रीका जैसे चुनिंदा मार्केट में पेश किया जाएगा, जबकि लैटिन अमेरिका में इसे अगली स्टेज पर पेश किया जाएगा। हालांकि, भारत में उपलब्धता को लेकर किसी विशेष प्रकार की जानकारी नहीं दी गई थी। लेनोवो के कंज्यूमर पीसी एंड स्मार्ट डिवाइस एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर शैलेन्द्र कटियाल ने Gadgets 360 को बताया था कि लेनोवो लीजन डुएल फोन अगस्त महीने में लेनोवो के नए गेमिंग लैपटॉप्स के साथ लॉन्च किया जाएगा, लेकिन आखिरी कुछ पलों में ज्यादा कीमत के चलते इसे स्थगित कर दिया गया।
 

Lenovo Legion Phone Duel specifications

डुअल-सिम (नैनो) लेनोवो लीजन फोन डुएल Android 10 आधारित ZUI 12 (Legion OS) पर काम करता है। इसमें 6.55 इंच फुल-एचडी+ (2,340x1,080 पिक्सल) एमोलेड पैनल मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज़ और 240 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट है। वहीं, इसका आस्पेक्ट रेशिया 19.5:9 है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर के साथ 16 जीबी LPDDR5 RAM दिया गया है। वहीं, फोन में 256 जीबी और 512 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए लीजन फोन डुएल फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है और 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। सेल्फी के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो साइड पॉप-अप कैमरा मॉड्यूल में स्थित है।

बैटरी की बात करें, तो फोन में दो बैटरी दी गई है एक 2,500mAh की है और दूसरी 5,000mAh की। इसमें 90 वॉट टर्बो पावर चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जो 10 मिनट में फोन को 50 प्रतिशत चार्ज कर देता है और 30 मिनट में फुल। लेनोवो ने कनेक्टिविटी के लिए 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी, और दो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए हैं। सेंसर्स की बात करें, तो इसमें आपको एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एक अल्ट्रासोनिक सेंसर आदि मिलता है। इसके अलावा फोन में एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.