Lenovo Legion Phone Duel गेमिंग फोन पॉप-अप सेल्फी कैमरे और स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर के साथ लॉन्च

Lenovo Legion Phone Duel में आपको 6.55 इंच फुल-एचडी+ (2,340x1,080 पिक्सल) एमोलेड पैनल मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज़ और 240 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट है। वहीं, इसका आस्पेक्ट रेशिया 19.5:9 है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 23 जुलाई 2020 12:17 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo Legion Phone Duel में 12 जीबी और 16 जीबी रैम विकल्प
  • लेनोवो लीजन फोन डुएल की स्टोरेज 512 जीबी तक
  • इस लेनोवो फोन में मौजूद है डुअल बैटरी पैक

डुअल रियर कैमरा से लैस है Lenovo Legion Phone Duel

Lenovo Legion Phone Duel स्मार्टफोन आखिरकार लॉन्च कर दिया गया है, जो साल 2020 का बहुप्रतीक्षित गेमिंग स्मार्टफोन है। यह स्मार्टफोन पॉप-अप सेल्फी कैमरा और डुअल बैटरी पैक से लैस है। वहीं, लेनोवो लीजन फोन डुएल हॉरिजॉन्टल यूआई के साथ आता है, जिसका उद्देश्य मोबाइल गेमर्स का अनुभव और शानदार बनाना है। इसके अलावा लेनोवो लीजन फोन डुएल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर से लैस है। बता दें, Asus ROG Phone 3 और Nubia Red Magic 5S फोन भी हाल ही लॉन्च हुए स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर से लैस हैं। इस फोन में 144 हर्ट्ज़ डिस्प्ले और डुअल अल्ट्रासॉनिक ट्रिगर बटन के साथ डुअल वाइब्रेशन इज़न मौजूद होंगे।
 

Lenovo Legion Phone Duel sale details

लेनोवो लीजन फोन डुएल की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, यह स्मार्टफोन इस महीने के अंत तक चीन में Legion Phone Pro के रूप में दस्तक देने के लिए तैयार है। यह चुनिंदा मार्केट्स में भी लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement

Lenovo Legion Phone Duel स्मार्टफोन भारत में कब और कितनी कीमत में लॉन्च किया जाएगा, इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। पिछले दिनों लेनोवो ने पुष्टि की थी कि लेनोवो लीजन फोन डुएल 12 जीबी और 16 जीबी रैम विकल्प में आएगा। इसके अलावा यह फोन ब्लेज़िंग ब्लू और वेन्जन्स रेड कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा
 

Lenovo Legion Phone Duel specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) लेनोवो लीजन फोन डुएल Android 10 आधारित ZUI 12 (Legion OS) पर काम करता है। कंपनी की अपनी कस्टम स्किन में सॉफ्टवेयर आधारित कई कस्टमाइज़ेशन हैं, जिसमें हॉरिजॉन्टल यूआई विकल्प भी शामिल है। जो आपको आसानी से गेम खेलने और लैंडस्केप मोड में दूसरे गेमर्स से बातचीत करने की सुविधा देता है। इसके अलावा इसमें 6 कस्टमाइज़ेशन लेआउट थीम भी दी गई है, हर किसी में अलग इंटरफेस एलिमेंट्स, कलर्स और आइकन मौजूद हैं। इस स्मार्टफोन में आपको होम मोड भी मिलेगा, जिसकी मदद से आप अपना पसंदीदा गेम अपने मॉनिटर व एचडी टीवी में कनेक्ट करके खेल सकते हैं। इसके साथ आप वायरलेस कीबोर्ड और माउस व वायर्ड एक्सेसरीज़ को भी एटेच कर सकते हैं।

लेनोवो लीजन फोन डुएल में दिए गए अन्य महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर एडिशन में से एक है Legion Assistant, जो कि वर्चुअल जॉयस्टिक को इनेबल करके आपको एक वर्चुअल गेमपेड कंट्रोल प्रदान करता है।
Advertisement

डिस्प्ले की बात करें, तो लेनोवो लीजन डुएल फोन में आपको 6.55 इंच फुल-एचडी+ (2,340x1,080 पिक्सल) एमोलेड पैनल मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज़ और 240 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट है। वहीं, इसका आस्पेक्ट रेशिया 19.5:9 है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर के साथ 16 जीबी LPDDR5 RAM दिया गया है। वहीं, फोन में 256 जीबी और 512 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए लीजन फोन डुएल फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है और 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। सेल्फी के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो साइड पॉप-अप कैमरा मॉड्यूल में स्थित है। लैंडस्केप मोड में गेम खेलते वक्त आप इसकी मदद से सेल्फी व वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। यही नहीं इस लेनोवो फोन में मोबाइल ब्रॉडकास्टिंग फीचर की भी सुविधा दी गई है, जिसके द्वारा आप अपने गेम का ट्विटर व यूट्यूब पर लाइवस्ट्रीम कर सकते हैं। साथ ही आपको 4 नॉयज़ कैंसिलेशन माइक्रोफोन भी मिलेंगे, जो वीडियो रिकॉर्डिंग या गेम लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान आपको इनहांस्ड ऑडियो अनुभव प्रदान करेंगे।
Advertisement

लेनोवो ने कनेक्टिविटी के लिए 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी, और दो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए हैं। सेंसर्स की बात करें, तो इसमें आपको एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एक अल्ट्रासोनिक सेंसर आदि मिलता है। इसके अलावा फोन में एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।
Advertisement

रियलिस्टिक गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए इस फोन में आपको डुअल अल्ट्रासोनिक शोल्डर कीज़ मिलेगी, जिसके साथ dual x-axis linear motors और 3D motion सेंसर्स मौजूद होंगे। इसके अलावा आपको डुअल फ्रंट-फेसिंग स्टीरियो स्पीकर्स भी मिलेंगे। बैटरी की बात करें, तो फोन में दो बैटरी दी गई है एक 2,500mAh की है और दूसरी 5,000mAh की। इसमें 90 वॉट टर्बो पावर चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जो 10 मिनट में फोन को 50 प्रतिशत चार्ज कर देता है और 30 मिनट में फुल।

डाइमेंशन की बात करें, तो 169.17x78.48x9.9 मिलीमीटर के इस फोन का भार 239 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  4. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.