दो रियर कैमरे वाला Lenovo K8 Plus मिल रहा है सस्ते में

लेनोवो ने सितंबर में अपना बजट स्मार्टफोन के8 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अगर आप लेनोवो के8 प्लस खरीदने के इच्छुक हैं तो आपके पास अभी अच्छा मौका है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लेनोवो के8 प्लस स्मार्टफोन पर आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 20 नवंबर 2017 11:51 IST
ख़ास बातें
  • लेनोवो के8 प्लस पर 1,000 रुपये की छूट मिल रही है
  • लेनोवो के8 प्लस में 4000 एमएएच की बैटरी है
  • लेनोवो के8 प्लस में दो रियर कैमरे व स्टॉक एंड्रॉयड वर्ज़न है
लेनोवो ने सितंबर में अपना बजट स्मार्टफोन के8 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अगर आप लेनोवो के8 प्लस खरीदने के इच्छुक हैं तो आपके पास अभी अच्छा मौका है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लेनोवो के8 प्लस स्मार्टफोन पर आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। Lenovo K8  Plus स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम व 4 जीबी रैम वेरिएंट पर 1,000 रुपये की छूट मिल रही है। स्मार्टफोन की ख़ासियत है इसमें दिया गया डुअल रियर कैमरा, 4000 एमएएच बैटरी और स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव। लेनोवो के8 प्लस में बांयीं तरफ़ एक अलग म्यूज़िक बटन है, जिससे म्यूज़िक प्लेबैक कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा बटन को देर तक दबाने से कैमरा, फ्लैशलाइट, एक ऐप या स्क्रीनशॉट को भी कस्टमाइज़ किया जा सकता है। डॉल्बी एटमॉस ऐप के जरिए स्पीकर और हेडफोन की ऑडियो परफॉर्मेंस को एडजस्ट कर सकते हैं।

फ्लिपकार्ट से लेनोवो के8 प्लस का 3 जीबी रैम वेरिएंट 10,999 रुपये की जगह अब 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं स्मार्टफोन का 4 जीबी रैम वेरिएंट 11,999 रुपये की जगह 10,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा दोनों हैंडसेट पर क्रमशः 9,000 रुपये व 10,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट 149 रुपये में बायबैक गारंटी भी दे रही है जिसके तहत फोन एक्सचेंज पर 6 से 8 महीने के अंदर 5,500 रुपये जबकि 9 से 12 महीने के अंदर 3,500 रुपये (3 जीबी रैम वेरिएंट) वापस मिलेंगे। वहीं 4 जीबी रैम वेरिएंट एक्सचेंज करने पर  6 से 8 महीने के अंदर 6,000 रुपये जबकि 9 से 12 महीने के अंदर 4,000 रुपये वापस मिलेंगे। इसके अलावा एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 5 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी। स्पेशल ऑफर के तहत फोन खरीदने पर सभी बड़े बैंकों के क्रेडिट कार्ड पर नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी दिया जा रहा है।


लेनोवो के8 प्लस  के स्पेसिफिकेशन
Advertisement
लेनोवो के8 प्लस में एक 5.2 इंच  (1080x1920 पिक्सल्स ) फुल एचडी डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है। स्क्रीन डेनसिटी 424 पीपीआई है। एक 2.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी25 प्रोसेसर है। रैम 3 जीबी और इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाना संभव होगा। फोन डुअल सिम स्लॉट के साथ आता है। 4 जीबी रैम वेरिएंट को कंपनी ने लेनोवो के8 प्लस हॉलीडे एडिशन नाम दिया है जिसे दीवाली के मौके पर रिलीज़ किया जाएगा।

हैंडसेट के पिछले हिस्से में 13 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के दो सेंसर मिलेंगे। जब डेप्थ मोड पर स्विच करते हैं तो दूसरे सेंसर का इस्तेमाल सब्जेक्ट और बैकग्राउंड की दूरी कैलकुलेट करने के लिए किया जाता है। रियल टाइम में अपर्चर को भी एडजस्ट किया जा सकता है। फोन मेटल बॉडी का बना है और इसके रियर पर डुअल कैमरा व फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं।बेहतर सेल्फी लेने के लिए स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.0, 84-डिग्री वाइड एंगल लेंस और एक 'पार्टी' फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।
Advertisement

सॉफ्टवेयर की बात करें फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है जो करीब एंड्रॉयड स्टॉक  जैसा ही अहसास देता है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। जिसके दो दिन तक चलने का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए लेनोवो के8 प्लस में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट होंगे। फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Stock Android
  • Bad
  • HDR mode isn't very useful
  • Feels bulky
  • Camera lags in depth mode
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी25

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.