Lenovo K12 डुअल और Lenovo K12 Pro ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च

Lenovo K12 और Lenovo K12 Pro दोनों ही फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस हैं और इनमें सिंगल रैम व स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन दी गई है। दोनों ही फोन में दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2020 14:49 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo K12 में 5,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है
  • Lenovo K12 में 6,000 एमएएच की बैटरी दी गई है
  • दोनों ही फोन 64 जीबी स्टोरेज के साथ आते हैं

Lenovo K12 और Lenovo K12 Pro में मौजूद है दो कलर ऑप्शन

Lenovo K12 और Lenovo K12 Pro स्मार्टफोन को चीन में क्रमश: Moto E7 Plus और Moto G9 Power के रीब्रांडेड वर्ज़न के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। दोनों ही लेनोवो के12 और लेनोवो के12 प्रो स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस हैं और इनमें सिंगल रैम व स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन दी गई है। दोनों ही फोन में दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध हैं। जहां मोटो जी9 पावर भारत में 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है, वहीं लेनोवो के12 प्रो स्मार्टफोन की स्टोरेज केवल 64 जीबी तक ही सीमित है।
 

Lenovo K12, Lenovo K12 Pro: Price

लेनोवो के12 के 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 799 (लगभग 9,000 रुपये) है। यह फोन ग्रेडिएंट ब्लू और ग्रेडिएंट ग्रे कलर ऑप्शन में आते हैं। हालांकि, फोन की लॉन्च कीमत CNY 699 (लगभग 7,900 रुपये) है। Lenovo K12 Pro के 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 999 (लगभग 11,300 रुपये) है। इस फोन में आपको पर्पल और ग्रे कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि, फोन की लॉन्च कीमत CNY 899 (लगभग 10,100 रुपये) है। दोनों ही फोन की प्री-सेल चीन में शुरू हो गई है, जबकि सेल 12 दिसंबर से शुरू होगी।

फिलहाल, यह साफ नहीं है कि नए Lenovo स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में कब लेकर आया जाएगा। Moto E7 Plus के इसी कॉन्फिग्रेशन की कीमत भारत में 9,499 रुपये है, जबकि Lenovo K12 और Moto G9 Power के 4 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन की कीमत 11,999 रुपये है।
 

Lenovo K12 specifications

लेनोवो के12 फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है, जिसमें आपको 6.5 इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) मैक्स विज़न डिस्प्ले के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 269पीपीआई पिक्सल डेंसिटी मिलेगी। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Adreno 610 जीपीययू और 4 जीबी रैम मिलेगी।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए लेनोवो के12 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा f/1.79 लेंस के साथ 48 मेगापिक्सल का है और f/2.4 लेंस के साथ सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा f/2.2 लेंस के साथ स्थित है।

लेनोवो के12 फोन 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसका माइक्रो एसडी कार्ड  512 जीबी तक सपोर्ट देता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैसे आदि शामिल हैं। सेंसर्स में एक्सीलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद है। फोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
Advertisement

लेनोवो के12 में 5,000 एमएएच की बैटरी दी है। फोन का डायमेंशन 165.21x75.73x9.18mm और भारर 200 ग्राम है।
 

Lenovo K12 Pro specifications

लेनोवो के12 प्रो भी एंड्रॉयड 10 पर काम करता है, जिसमें आपको 6.8 इंच एचडी+ (720x1,640 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले के साथ 20:5:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम मौजूद है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए लेनोवो के12 प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा f/1.79 लेंस के साथ 64 मेगापिक्सल का है, f/2.4 लेंस के साथ सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है और f/2.4 लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

लेनोवो के12 प्रो फोन भी 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसका माइक्रोएसडी कार्ड भी 512 जीबी तक सपोर्ट देता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैसे आदि शामिल हैं। फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है। फोन का डायमेंशन 172.14x76.79x9.66mm और भारर 221 ग्राम है।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Capable processor
  • Good battery life
  • Solid build quality
  • Clean UI
  • Bad
  • Slow charging
  • Micro-USB port
  • No video stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.