Lenovo K10 Plus में है 4,050 एमएएच बैटरी और तीन रियर कैमरे, इस दिन होगा भारत में लॉन्च

Lenovo K10 Plus Launch Date in India: लेनोवो के10 प्लस लॉन्च डेट से पर्दा उठ चुका है। Lenovo ब्रांड के इस आगामी स्मार्टफोन को Flipkart पर लिस्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 20 सितंबर 2019 16:27 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo K10 Plus Camera में होगा 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  • Lenovo K10 Plus में हो सकता है 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज
  • लेनोवो के10 प्लस के दो कलर वेरिएंट हो सकते हैं, ब्लैक और ब्लू

Lenovo K10 Plus Launch Date in India: लेनोवो के10 प्लस लॉन्च डेट का पता चला

Photo Credit: Flipkart

Lenovo K10 Plus Launch Date in India: लेनोवो के10 प्लस को Flipkart पर लिस्ट कर दिया गया है। Lenovo K10 Plus के लिए फ्लिपकार्ट पर अलग से एक पेज़ बनाया गया है। फ्लिपकार्ट पर बने पेज़ से इस बात का पता चला है कि Lenovo ब्रांड का यह आगामी 22 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इतना ही नहीं, Flipkart पेज से फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन के बारे में भी पता चला है। लेनोवो के10 प्लस के फ्रंट पैनल पर वॉटरड्रॉप-नॉच है, स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में Snapdragon 632 SoC और फोन के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे हैं। Lenovo K10 Plus की बैटरी क्षमता के बारे में भी पता चला है। 4,050 एमएएच की बैटरी फोन में जान फूंकने का काम करेगी।

फ्लिपकार्ट पर बने पेज से लेनोवो के10 प्लस लॉन्च डेट का भी खुलासा हो गया है। Lenovo K10 Plus स्मार्टफोन 22 सितंबर दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा और इसे Flipkart पर बेचा जाएगा। लिस्टिंग से पता चला है कि लेनोवो के10 प्लस में 6.22 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 87 प्रतिशत होगा।
Advertisement

लेनोवो के10 प्लस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए ऐड्रेनो 506 जीपीयू से लैस होगा। पेज से इस बात का भी संकेत मिला है कि फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट है। फोन के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे मिलेंगे, अपर्चर एफ/ 2.0 और पीडीएएफ के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 120 डिग्री वाइड-एंगल सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर फोन का हिस्सा होंगे।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Lenovo K10 Plus में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। जैसा कि आपको बताया फोन में जान फूंकने के लिए 4,050 एमएएच की बैटरी होगी, इसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह 398 घंटे का स्टैंडबाय टाइम, 130 घंटे  का म्यूजिक प्लेबैक, 39 घंटे की कॉलिंग, 15 घंटे का वीडियो प्लेबैक प्रदान करेगी। लेनोवो के10 प्लस में 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक है। इसके अलावा Lenovo K10 Plus के दो कलर वेरिएंट होंगे, ब्लैक और ब्लू। लेनोवो के10 प्लस की भारत में कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन से पर्दा लॉन्च इवेंट के दौरान ही उठेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.