Lenovo IdeaPad Slim 5 लैपटॉप 14,16 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, AI फीचर्स से है लैस

Lenovo ने प्रोफेशनल और क्रिएटर्स के लिए भारत में Lenovo IdeaPad Slim 5 Gen 10 AI लैपटॉप लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 फरवरी 2025 09:59 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo IdeaPad Slim 5 में 14 इंच की WUXGA OLED डिस्प्ले है।
  • Lenovo IdeaPad Slim 5 में 60Wh बैटरी दी गई है।
  • Lenovo IdeaPad Slim 5 की शुरुआती कीमत 91,990 रुपये है।

Lenovo IdeaPad Slim 5 में 14 इंच की WUXGA OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Lenovo

Lenovo ने प्रोफेशनल और क्रिएटर्स के लिए भारत में Lenovo IdeaPad Slim 5 Gen 10 AI लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। यह लैपटॉप दो स्टैंडर्ड साइज 14 इंच और 16 इंच में उपलब्ध है। इसमें AMD Ryzen AI 300 सीरीज प्रोसेसर, Zen 5 कोर, RDNA 3.5 ग्राफिक्स और AI कैपेसिटी के लिए XDNA 2 NPU को इंटीग्रेटड किया गया है। यहां हम आपको Lenovo IdeaPad Slim 5 के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Lenovo IdeaPad Slim 5 Price


Lenovo IdeaPad Slim 5 की शुरुआती कीमत 91,990 रुपये है। यह लैपटॉप लूना ग्रे और कॉस्मिक ब्लू में आता है। यह Lenovo.com, एक्सक्लूसिव स्टोर्स, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और ऑफलाइन रिटेलर्स पर उपलब्ध है। एक कस्टम टू ऑर्डर (CTO) ऑप्शन भी उपलब्ध है जो यूजर्स को प्रोसेसर, मेमोरी और स्टोरेज जैसे स्पेसिफिकेशंस को कस्टमाइज करने की सुविधा देता है। सपोर्ट के लिए लेनोवो प्रीमियम केयर शामिल है।


Lenovo IdeaPad Slim 5 Specifications


Lenovo IdeaPad Slim 5 में 14 इंच की WUXGA OLED डिस्प्ले है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है, जबकि 16 इंच वेरिएंट टच और नॉन-टच ऑप्शन के साथ IPS या 2.8K OLED ऑप्शन प्रदान करता है। दोनों मॉडल में एंटी-ग्लेयर स्क्रीन और 500 निट्स तक ब्राइटनेस का सपोर्ट करता है। लैपटॉप Ryzen AI 7 350 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 32GB DDR5 रैम और 1TB M.2 SSD स्टोरेज दी गई है। यह लैपटॉप विंडोज 11 पर काम करता है। 

IdeaPad Slim 5 में 1080p FHD IR हाइब्रिड कैमरा, एक बैकलिट कीबोर्ड और एक 60Wh बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, दो यूएसबी-सी पोर्ट, दो यूएसबी-ए पोर्ट, एचडीएमआई 2.1 और एक हेडफोन/माइक कॉम्बो शामिल हैं। Lenovo ने पर्सनलाइज्ड लर्निंग के लिए लेनोवो एआई नाउ, लामा 3 पर बेस्ड एआई एजेंट और लेनोवो लर्निंग जोन जैसे एआई टूल शामिल किए हैं। लैपटॉप की मोटाई 16.9 मिमी है और ये मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी से लैस है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Samsung Galaxy F70e 5G लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. XElectron iProjector 3 Plus लॉन्च, घर पर देगा सिनेमा का अनुभव, गजब हैं स्मार्ट फीचर्स
  3. नमक से चलेगी कार, -40 डिग्री में भी नहीं गिरेगी बैटरी! 400 Km रेंज वाली Nevo A06 EV हुई पेश
  4. किसी ने आपको हर जगह से कर दिया है ब्लॉक तो कैसे करें उसे मैसेज, ये तरीका आएगा आपके काम
#ताज़ा ख़बरें
  1. गुजरात के स्कूलों, अस्पतालों और दूरदराज के इलाकों तक पहुंचेगा सैटेलाइट इंटरनेट, सरकार और Starlink में साझेदारी
  2. BSNL के परफॉर्मेंस  में हुआ सुधार, कस्टमर्स की संख्या बढ़कर 9.20 करोड़ से ज्यादा
  3. iPhone 17e Launch: किस दिन लॉन्च होगा 'किफायती' iPhone और क्या होगी कीमत? यहां जानें सब कुछ
  4. Poco X8 Pro में हो सकता है 6.5 इंच डिस्प्ले, दक्षिण कोरिया में मिला RRA सर्टिफिकेशन
  5. boAt Chrome Iris Launched: स्लीप ट्रैकिंग, फीमेल वेलनेस और SpO2 मॉनिटरिंग के साथ नई स्मार्टवॉच लॉन्च
  6. Itel A100 भारत में 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, मिलिट्री-ग्रेड जैसी ड्यूरेबिलिटी, जानें फीचर्स
  7. XElectron iProjector 3 Plus लॉन्च, घर पर देगा सिनेमा का अनुभव, गजब हैं स्मार्ट फीचर्स
  8. बजट 5G स्मार्टफोन का जलवा, 2025 में 1900% से ज्यादा बढ़ी बिक्री, जानें क्या है वजह
  9. Oppo Find N6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल का मिल सकता है कैमरा
  10. कुछ हफ्तों में लॉन्च हो रहा है iPhone 17e और 'किफायती' MacBook, नए iPad मॉडल्स भी देंगे दस्तक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.