लेनोवो ए6600 बजट स्मार्टफोन को लॉन्च किए जाने की ख़बर

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 1 सितंबर 2016 19:22 IST
ऐसा लगता है कि लेनोवो भारत में अपने एक नए स्मार्टफोन ए6600 को लॉन्च करने की तैयारी में है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्मार्टफोन की बिक्री कई ऑफलाइन रिटेल स्टोर में 6,999 रुपये में शुरू हो गई है। वैसे, इसकी न्यूनतम ऑफर कीमत 6,600 रुपये है। ख़बर लिखे जाने के वक्त इस हैंडसेट को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट नहीं किया गया था।

लेनोवो ए6600 में 5 इंच एचडी डिस्प्ले है। इस फोन में 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735पी प्रोसेसर है। फोन में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। बात करें कैमरे की तो इस स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा व 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

यह एंड्रॉयड स्मार्टफोन स्टॉक यूआई के साथ आता है। फोन को पावर देने का काम करेगी 2300 एमएएच की बैटरी। यह स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट करता है और 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा फोन में सिंक इट, शेयर इट, सीइट गैलरी, स्नैपइट कैमरा जैसे ऐप पहले से इंस्टॉल आते हैं। हैंडसेट को भारत में लॉन्च किए जाने की जानकारी फोन रडार द्वारा दी गई थी।

गौर करने वाली बात है कि लेनोवो भारत में जल्द ही अपने ज़ूक ज़ेड3 स्मार्टफोन को भी लॉन्च करेगी। इसे लेनोवो ज़ेड2 प्लस के नाम से जाना जाएगा। इस हैंडसेट को चीन में मई महीने में 1,799 चीनी युआन (करीब 18,400 रुपये) में लॉन्च किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  7. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  8. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.