1 इंच कैमरा सेंसर के साथ Leica Leitz Phone 1 लॉन्च, जानें कीमत और अन्य खूबियां

Leica के पहले स्मार्टफोन का नाम Leitz Phone 1 है, जिसे जापान में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत जापान में JPY 187,920 (लगभग 1,25,800 रुपये) है और इसे SoftBank साइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 18 जून 2021 11:22 IST
ख़ास बातें
  • Leica Leitz Phone 1 फोन में मौजूद है 6.6 इंच ओलेड डिस्प्ले
  • यह फोन सिंगल Leica Silver कलर ऑप्शन में पेश किया गया है
  • फोन की सेल जुलाई में शुरू होगी

Leica Leitz Phone 1 फोन को जापान में लॉन्च किया गया है

Leica ने अपने पहले Leitz Phone 1 स्मार्टफोन के साथ स्मार्टफोन सेगमेंट में एंट्री कर ली है। इस फोन की खासियत इसके कैमरे हैं, जिसमें कंपनी ने 20 मेगापिक्सल का 1 इंच सेंसर के साथ 19mm बराबर 19mm फोकल लेंथ दी है। फोन के बैक में सर्कुलर कैमरा सेटअप के प्रोटेक्शन के लिए मैग्नेटिक लेंस कैप दिया गया है। फ्रंट में Leica Leitz Phone 1 फोन में होल-पंच डिस्प्ले दिया गया है और यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है।
 

Leica Leitz Phone 1 price, sale

Leica के पहले स्मार्टफोन का नाम Leitz Phone 1 है, जिसे जापान में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत जापान में JPY 187,920 (लगभग 1,25,800 रुपये) है और इसे SoftBank साइट पर लिस्ट कर दिया गया है। यह फोन सिंगल Leica Silver कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। Leitz Phone 1 की सेल जापान में जुलाई से शुरू होगी।
 

Leica Leitz Phone 1 specifications

Leica Leitz Phone 1 फोन Android 11 पर काम करता है। कंपनी ने इसमें 6.6 इंच UXGA + (2,730x1,260 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले दिया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12 जीबी रैम दी गई है। स्टोरेज की बात करें, तो इसमें आपको 256 जीबी स्पेस मिलेगा, जिसके साथ 1 टीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड का सपोर्ट मौजूद है।  
Leica Leitz Phone 1 फोन सबसे प्रमुख खासियत की बात करें, तो यह इसका कैमरा डिपार्टमेंट है। इसमें कंपनी ने 1 इंच का कैमरा सेंसर दिया है। फोन में f/1.9 लेंस के साथ 20 मेगापिक्सल का 1 इंच सेंसर मौजूद है और इसमें 19mm बराबर फोकल लेंथ मौजूद है। फोन के बैक में मोनोक्रोम मोड भी दिया गया है, ताकि ब्लैक एंड व्हाइट फोटो ली जा सके। फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 12.6 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है और इसमें अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, Wi-Fi 802.11 ax, ब्लूटूथ वी5.2, VoLTE, डुअल-बैंड वाई-फाई और फेस अनलॉक मौजूद है। फोन का डायमेंशन 74x162x9.5mm और भार 212 ग्राम है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

फ्रंट कैमरा

12.6-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

20-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

2730x1260 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  3. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  4. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  7. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  3. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  4. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  8. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  9. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.