लेईको ले प्रो 3 स्मार्टफोन में है स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 21 सितंबर 2016 15:38 IST
ख़ास बातें
  • लेईको के पिछले फ्लैगशिप फोन की तरह ही इसमें 3.5 एमएम जैक नहीं है
  • यूज़र को हेडफोन के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट इस्तेमाल करना होगा
  • फोन को अभी चीन में लॉन्च किया गया है
उम्मीद के मुताबिक चीनी टेक्नोलॉजी कंपनी लेईको ने बुधवार को अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन ले प्रो 3 लॉन्च कर दिया । इस स्मार्टफोन अभी चीन में लॉन्च किया गया है और इच्छुक ग्राहक अगले हफ्ते होने वाली पहली फ्लैश सेल के लिए पहले ही रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यह स्मार्टफोन गोल्ड, ग्रे और सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

लेईको ले प्रो 3 स्मार्टफोन को चार वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। 4 जीबी रैम/32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,799 चीनी युआन (करीब 18,100 रुपये), 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 20,100 रुपये) है। कंपनी ने मशहूर चीनी फिल्म निर्माता झांग यीमॉ के नाम से भी दो एडिशन भी लॉन्च किए। 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज झांग यीमॉ एडिशन की कीमत 2,499 चीनी युआन (करीब 25,100 रुपये) जबकि 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 30,100 रुपये) होगा।

रैम और स्टोरेज में फर्क के अलावा सभी वेरिएंट के बाकी सभी स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं। कंपनी द्वारा बुधवार को लेईको ले प्रो 3 वेरिएंट को 8 जीबी रैम में लॉन्च करने की खबरें थीं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फोन में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया नहीं जा सकता है। फोन में एक समय पर एक सिम कार्ड पर ही 4जी कनेक्टिविटी सपोर्ट करती है। फोन के रियर पैनल पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है।

पिछली जेनरेशन के लेईको फ्लैगशिप की तरह ही ले प्रो 3 में भी 3.5 एमएम हेडफोन जैक की जगह एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। स्मार्टफोन के साथ एक हेडफोन अडेप्टर मिलेगा। कंपनी फोन में दिए गए कॉन्टीनुअल डिजिटल लॉसलेस ऑडियो (सीडीएलए) सपोर्ट की तारफ कर रही है।
Advertisement

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत है इसमें दिया गया 2.35 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर। फोन में 5.50 इंच (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन टचस्क्रीन है। स्क्रीन की डेनसिटी 403 पीपीआई है। फोन में 4 जीबी रैम है। फोन में 32 जीबी नॉनएक्सपेंडेबल स्टोरेज है।
Advertisement

लेईको ले प्रो 3 में एक एलईडी फ्लैश, अपर्चर एफ/2.0 और पीडीएएफ के साथ 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। सेल्फी के दीवानों के लिए वाइड एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसेक ऊपर लेईईको यूआई 5.8 स्किन दी गई है। फोन को पावर देने का काम करेगी 4070 एमएएच की नॉन रिमूवेबल बैटरी। इस फोन का डाइमेंशन 151.40 x 73.90 x 7.50 मिलीमीटर और वज़न 175 ग्राम है। लेईको ले प्रो 3 एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो नैनो सिम सपोर्ट करता है। बात करें कनेक्टिविटी की तो 4जी के अलावा यह फोन 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, जीपीएस, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी, 3जी और यूएसबी टाइप-सी जैसे फ़ीचर सपोर्ट करता है। फोन में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और जायरोस्कोप दिया गया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4070 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LeEco, LeEco mobile, LeEco smartphone, LeEco le Pro 3
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  4. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  5. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  7. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.