लेईको ले 2 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए जाने से पहले ऑनलाइन उपलब्ध

लेईको ले 2 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए जाने से पहले ऑनलाइन उपलब्ध
विज्ञापन
चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी लेईको भारत में 8 जून को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इसके लिए लेईको ने मीडिया इनवाइट भी भेजने शुरू कर दिए हैं। कयास लगाए गए हैं कि इस इवेंट में लेईको ले 2, ले 2 प्रो और ले मैक्स 2 को स्थानीय मार्केट में पेश किया जाएगा।

इस बीच लेईको ले 2 स्मार्टफोन को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने से पहले एक ई-कॉमर्स साइट पर कीमत के साथ लिस्ट कर दिया गया है। ईबे इंडिया की वेबसाइट पर लेईको ले 2 स्मार्टफोन 22,999 रुपये में उपलब्ध है। ख़बर लिखे जाने के वक्त बुकिंग कराने पर हैंडसेट को 1-2 जून के बीच डिलीवर करने की जानकारी भी दी गई थी।
 
leeco le 2 ebay screenshot

गौर करने वाली बात है कि लिस्टिंग में जिस कीमत का ज़िक्र है वो ज्यादा लगती है। क्योंकि अभी चीन में इसका दाम 200 डॉलर (करीब 13,200 रुपये) है। ऐसे में कीमत में इतना बड़ा अंतर होने का सवाल नहीं उठता।

अब बात लेईको ले 2 के स्पेसिफिकेशन की। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है जिसकी डेनसिटी 403 पीपीआई है। फोन 2.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाले डेका-कोर मीडियाटेक हीलियो एक्स20 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 3 जीबी रैम है और ग्राफिक्स के लिए माली जीपीयू है। डुअल-टोन एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ फीचर के साथ ले 2 में 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। बैटरी 3000 एमएएच की है और कनेक्टिविटी फीचर ले मैक्स 2 की तरह ही हैं।

ले 2 स्मार्टफोन पिछले साल पेश किए गए ले 1 से प्रोसेसर, कैमरा, स्टोरेज और बैटरी के मामले में बेहतर है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LeEco, LeEco Le 2, LeEco Le 2 Specifications, LeEco Mobiles
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »