लेईको और कूलपैड साथ मिलकर लॉन्च कर सकते हैं 6 जीबी रैम वाला 'कूल' स्मार्टफोन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 नवंबर 2016 10:34 IST
ख़ास बातें
  • नएसकूल स्मार्टफोन में एक 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले हो सकता है
  • नए कूल फोन में 16 मेगापिक्सल का एक रियर कैमरा होगा
  • कूल सीरीज़ के नए फोन में लेईको की डिज़ाइन होने की उम्मीद है
लेईको और कूलपैड ने अगस्त में पहल बार साथ मिलकर कूल सीरीज़ का पहला हैंडसेट कूल1डुअल लॉन्च किया था। इन दोनों कंपनियों के बीच साझेदारी की शुरुआत तब हुई जब अगस्त में लेईको के सीईओ जिया युएटकिंग ने कूलपैड के चेयरमैन के तौर पर जिम्मेदारी संभाली। कूल1डुअल लॉन्च करने के बाद अब ऐसा लगता है कि दोनों ब्रांड अगला कूल स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार हैं। इस स्मार्टफोन को 'कूल' नाम दिया जा सकता है। नए कूल स्मार्टफोन को हाल ही में चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना से पास किया गया है।

टीना पर हुई लिस्टिंग को सबसे पहले गिज़्मोचाइना ने देखा। कूल स्मार्टफोन में एक 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले, 2.35 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर हो सकता है। इस फोन में 4 जीबी/6 जीबी रैम हो सकता है। इस डिवाइस को 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। कूल स्मार्टफोन के एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने की ख़बरे हैं।

कूल1डुअल में जहां डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है वहीं नए कूल फोन में 16 मेगापिक्सल का एक रियर कैमरा व 8 मेगापिक्सल का फ्रंट शूटर होगा। इस डिवाइस में 4000 एमएएच की बैटरी हो सकती है।

लेईको के साथ कूलपैड की साझेदारी के साथ ही कूल सीरीज़ में लेईको की डिज़ाइन होने की उम्मीद है। नए कूल स्मार्टफोन का डिज़ाइन ले प्रो 3 की तरह हो सकता है। ले प्रो 3 को सितंबर में लॉन्च किया गया था। हालांकि, ले प्रो 3 में दिए गए ब्रश फिनिश मेटल की जगह कूल स्मार्टफोन का रियर ज्याददा साफ दिखता है। लीक डिज़ाइन के अनुसार, रियर पर कूल लोग है जिसके ठीक नीचे 'लेईको इनसाइड' लिखा हुआ हहै। बाकी पूरा फोन ले प्रो 3 की तरह ही दिखता है।
Advertisement

फिलहाल इस स्मार्टफोन के बारे में और ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। डिवाइस को सर्टिफाइड कर दिया गया है और कूल स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। फोन के बाकी स्पेसिफिकेशन और उपलब्धता के बारे में जल्द ही आधिकारिक तौर पर जानकारी मिल सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LeEco, Coolpad, LeEco Cool, Mobiles, Smartphone, Android

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.