Lava Z40 एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 3,499 रुपये

Lava Z40 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। लावा ब्रांड का यह फोन गूगल के एंड्रॉयड गो प्रोग्राम का हिस्सा है। लावा ज़ेड4 हैंडसेट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलेगा।

Lava Z40 एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 3,499 रुपये
ख़ास बातें
  • लावा ज़ेड40 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो गो एडिशन पर चलेगा
  • Lava Z40 फीचर फोन यूज़र से स्मार्टफोन में अपग्रेड करने वाले यूज़र के लिए
  • Lava Z40 की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है
विज्ञापन
Lava Z40 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। लावा ब्रांड का यह फोन गूगल के एंड्रॉयड गो प्रोग्राम का हिस्सा है। लावा ज़ेड4 हैंडसेट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलेगा। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है। फोन में 4 इंच का डिस्प्ले है, इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन है। Lava Z40 डुअल 4जी वीओएलटीई सिम स्लॉट से लैस है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इस फोन के बारे में कंपनी ने करीब डेढ़ दिन की बैटरी लाइफ देने का दावा किया है। फोन के7 एक्सटर्नल ऑडियो पीए स्पीकर के साथ आता है।
 

Lava Z40 की भारत में कीमत

लावा ज़ेड40 की कीमत 3,499 रुपये होगी। फोन ब्लैक और गोल्ड रंग में बेचा जाएगा।
 

Lava Z40 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम लावा ज़ेड40 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो गो एडिशन पर चलेगा। इसमें 4 इंच का (400x800 पिक्सल) टीएन डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन है। फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम दिया गया है।

फोटो और वीडियो के लिए Lava Z40 में पिछले हिस्से पर एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है। फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। फोन बोकेह मोड के साथ आता है।

Lava Z40 की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 64 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। कनेक्टिविटी फीचर में डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन की बैटरी 2,250 एमएएच की है और इसका डाइमेंशन 125.5x63.9x11.65 मिलीमीटर है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले4.00 इंच
प्रोसेसर1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा2-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता2250 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo (Go edition)
रिज़ॉल्यूशन400x800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »