6,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ Lava Z2 Max लॉन्च, कीमत 8,000 रुपये से भी कम...

Lava Z2 Max फोन को सिंगल कॉन्फिग्रेशन के साथ पेश किया गया है, जिसके 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,799 रुपये है। यह फोन दो कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है, जो है स्ट्रोक्ड ब्लू और स्ट्रोक्ड सियान, दोनों ही विकल्प में फोन के बैक पैनल पर पैर्टन दिया गया है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 11 मई 2021 17:44 IST
ख़ास बातें
  • Lava Z2 Max में मौजूद हैं दो रियर कैमरा
  • लावा ज़ेड2 मैक्स का सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है
  • फोन में मिलेगा सिंगल कॉन्फिग्रेशन

फोन में मौजूद है 7 इंच एचडी+ का डिस्प्ले

Lava Z2 Max स्मार्टफोन को भारत में Lava Z2 के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है, जो कि पिछले साल जनवरी में लॉन्च हुआ था। नया फोन बड़े डिस्प्ले व बड़ी बैटरी से लैस है, जो कि ऑनलाइन क्लासेस ले रहे स्टूडेंट्स की ई-लर्निंग को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। लावा ज़ेड2 मैक्स फोन मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस है जिसके साथ 4G VoLTE सपोर्ट मिलता है। इस फोन में कंपनी ने डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जबकि सेल्फी के लिए नॉच डिज़ाइन मौजूद है। इस फोन में 6,000 एमएएच की दमदार बैटरी मौजूद है, जो कि Android 10 (Go edition) पर काम करता है।
 

Lava Z2 Max price in India

Lava Z2 Max फोन को सिंगल कॉन्फिग्रेशन के साथ पेश किया गया है, जिसके 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,799 रुपये है। यह फोन दो कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है, जो है स्ट्रोक्ड ब्लू और स्ट्रोक्ड सियान, दोनों ही विकल्प में फोन के बैक पैनल पर पैर्टन दिया गया है। लावा ज़ेड2 मैक्स फोन की सेल Lava website, Amazon और Flipkart द्वारा शुरू कर दी गई है।
Advertisement
 

Lava Z2 Max specifications

डुअल-सिम (नैनो) लावा ज़ेड2 मैक्स स्मार्टफोन Android 10 (Go edition) पर काम करता है। इस फोन में 7 इंच एचडी+ (720x1640 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 258 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी, 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मौजूद है। इसके अलावा, फोन अज्ञात क्वाड कोर मीडियाटेक हीलियो प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 2 जीबी DDR4X  रैम व 32 जीबी स्टोरेज मौजूद है। स्टोरेज को 256 जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट से बढ़ाया भी जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए लावा ज़ेड2 मैक्स स्मार्टफोन में आपको डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा, जो कि नॉच डिज़ाइन में स्थित है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-वाई, 4जी VoLTE, ब्लूटूथ वी5, जीपीएस, यूएसबी-टाइप सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक आदि शामिल है। सेंसर्स की बात करें, तो इसमें एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एंबियंट लाइट सेंसर मौजूद हैं। जैसे कि हमने बताया इस फोन में आपको 6,000 एमएएच की दमदार बैटरी मिलने वाली है, जो कि 3 घंटे 47 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। साथ ही इसमें 9 घंटे 8 मिनट तक का यूट्यूब वीडियो प्लेबैक फुल ब्राइटनेस पर प्राप्त होता है। फोन का डायमेंशन 174.7x78.6x9.05mm है और भार 216 ग्राम है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.00 इंच

प्रोसेसर

क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10 (Go Edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  6. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  7. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  8. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  9. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  10. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.