मात्र 6000 रुपये में Lava Yuva Smart लॉन्च, 5000mAh बैटरी के साथ 13MP कैमरा से है लैस

Lava ने आज युवा सीरीज में नया स्मार्टफोन Lava Yuva Smart पेश किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 27 जनवरी 2025 12:51 IST
ख़ास बातें
  • Lava Yuva Smart में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Lava Yuva Smart में 13 मेगापिक्सल का AI ड्यूल कैमरा है।
  • Lava Yuva Smart में 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Lava Yuva Smart में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Lava

Lava ने आज युवा सीरीज में नया स्मार्टफोन Lava Yuva Smart पेश किया है। कंपनी इस फोन को पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए लेकर आई है जो कि दमदार अनुभव प्रदान करता है। यह फोन 5000mAh की बैटरी के साथ ड्यूल कैमरा का सपोर्ट करता है। यहां हम आपको Lava Yuva Smart के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Lava Yuva Smart Price


Lava Yuva Smart की शुरुआती कीमत 6,000 रुपये है। यह स्मार्टफोन ग्लॉसी ब्लू, ग्लॉसी व्हाइट और ग्लॉसी लैवेंडर में आता है। कंपनी इस फोन के साथ 1 साल की वारंटी और घर पर फ्री सर्विस प्रदान करती है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।


Lava Yuva Smart Specifications

    
Lava Yuva Smart में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल, 60Hz रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 260 PPI पिक्सल डेंसिटी है। इस फोन में ऑक्टा कोर UNISOC 9863A प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 3GB रैम और 3GB वर्चुअल रैम से लैस है। वहीं 64GB इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट शामिल है। यह फोन स्लो-मोशन वीडियो, एआई मोड, क्यूआर स्कैनिंग और बैटरी सेवर मोड समेत कई अतिरिक्त फीचर्स सै लैस है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Yuva Smart के रियर में एलईडी फ्लैश 13 मेगापिक्सल का AI ड्यूल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 गो एडिशन पर काम करता है। साउंड सिस्टम के लिए यह फोन मोनो स्पीकर से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 b/g/n/ac, ब्लूटूथ 4.2 और ओटीजी सपोर्ट शाामिल है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.