• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 6,999 रुपये में भारत में लॉन्च हुआ Lava X2 स्मार्टफोन, 11 मार्च तक मिल रहा है एक्स्ट्रा डिस्काउंट

6,999 रुपये में भारत में लॉन्च हुआ Lava X2 स्मार्टफोन, 11 मार्च तक मिल रहा है एक्स्ट्रा डिस्काउंट

Lava X2 की कीमत 6,999 रुपये है। हालांकि, यह 11 मार्च तक Amazon पर 6,599 रुपये की रियायती कीमत पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है।

6,999 रुपये में भारत में लॉन्च हुआ Lava X2 स्मार्टफोन, 11 मार्च तक मिल रहा है एक्स्ट्रा डिस्काउंट

Lava X2 की भारत में कीमत 6,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • Lava X2 स्मार्टफोन भारत में 6,999 रुपये में लॉन्च हो गया है
  • 2GB रैम, MediaTek प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी से लैस आता है नया फोन
  • 11 मार्च तक Amazon के जरिए फोन खरीदने पर 400 रुपये की छूट मिल रही है
विज्ञापन
Lava X2 को शुक्रवार को भारत में लॉन्च किया गया। एक्स-सीरीज़ स्मार्टफोन कंपनी की ओर से एक ऑनलाइन-एक्सक्लूसिव पेशकश है। लावा का कहना है कि स्मार्टफोन इस सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन है और इसे खासतौर पर बजट खरीदारों की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। स्मार्टफोन 6.5-इंच HD+ IPS डिस्प्ले, फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ-साथ फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी मिलती है। नया लावा फोन ऑक्टा-कोर MediaTek प्रोसेसर से लैस आता है।
 

Lava X2 price, availability

Lava X2 की कीमत 6,999 रुपये है। हालांकि, यह 11 मार्च तक Amazon पर 6,599 रुपये की रियायती कीमत पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है। अमेज़न लिस्टिंग के अनुसार, स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन - ब्लू और सियान में पेश किया गया है। फोन लावा ई-स्टोर पर भी खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
 

Lava X2 specifications

डुअल-सिम लावा एक्स2 में 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 6.5-इंच की HD+ IPS डिस्प्ले मिलता है, जिसमें वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच शामिल है। स्मार्टफोन एक अज्ञात ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो प्रोसेसर पर काम करता है, जिसे 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Lava X2 में 5,000mAh की बैटरी है। यह बायोमेट्रिक अथॉन्टिकेशन के लिए एक रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक से लैस आता है। हैंडसेट में कनेक्टिविटी विकल्पों में Wi-Fi, Bluetooth v5.0, 3.5mm ऑडियो जैक, एक USB Type-C चार्जिंग पोर्ट और OTG सपोर्ट शामिल हैं। अमेज़न लिस्टिंग के मुताबिक, स्मार्टफोन का डाइमेंशन 165x76x9mm और वज़न 192 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lava X2, Lava X2 Price in India, Lava X2 Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »