Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट

आगामी स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल की AI डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। यह Android 15 पर चल सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, Bluetooth और USB Type-C के विकल्प हो सकते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 अगस्त 2026 21:47 IST
ख़ास बातें
  • Lava Virat V1 Pro 5G में 6.75 इंच HD+ LCD डिस्प्ले हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T8200 दिया जा सकता है
  • Lava Virat V1 Pro 5G को 24 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा

यह एक सांकेतिक इमेज है

भारत की प्रमुख हैंडसेट कंपनियों में शामिल Lava का नया स्मार्टफोन अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। Lava Virat V1 Pro 5G के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। देश में पिछले महीने Lava Virat V1 4G और Lava Virat V1 5G को लॉन्च किया गया था। Lava Virat V1 Pro 5 में 50 मेगापिक्सल की AI डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 6 GB और 8 GB के RAM के विकल्प हो सकते हैं। Lava Virat V1 Pro 5G में 6.75 इंच HD+ (1,600 x 720 पिक्सल्स) LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T8200 और Mali-G57 MC2 GPU हो सकता है। 

Lava Mobiles ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि Lava Virat V1 Pro 5G को 24 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जाएगी। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के प्राइस की जानकारी नहीं दी है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Lava Virat V1 Pro 5G में 6.75 इंच HD+ (1,600 x 720 पिक्सल्स) LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T8200 और Mali-G57 MC2 GPU दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6 GB और 8 GB के RAM के विकल्प हो सकते हैं। Lava Virat V1 Pro 5G में 128 GB की स्टोरेज हो सकती है। इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1 TB तक बढ़ाने का विकल्प मिल सकता है। Lava Virat V1 Pro 5 में 50 मेगापिक्सल की AI डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। यह Android 15 पर चल सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, Bluetooth और USB Type-C के विकल्प हो सकते हैं। 

इस स्मार्टफोन की बैटरी 18 W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। Lava Virat Curve 5G को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की GSMA IMEI डेटाबेस पर मॉडल नंबर - LXX529 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में कर्व्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के बारे में जानकारी नहीं दी है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.