लावा पी7+ बजट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व सारी खूबियां

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 अगस्त 2016 09:39 IST
ख़ास बातें
  • लावा पी7+ में 1 जीबी रैम व 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है
  • इस फोन में 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा व 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है
  • फोन की कीमत 5,649 रुपये है
लावा ने भारत में अपना पी7+ स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 5,649 रुपये है। यह स्मार्टफोन इसी साल जनवरी में 5,499 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च हुए लावा पी7 स्मार्टफोन का अपग्रेडेड वेरिएंट है। फिलहाल इस स्मार्टफोन की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन इसे आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

लावा पी7+ स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। 3जी सपोर्ट वाले इस हैंडसेट में डुअल सिम स्लॉट डुअल स्टैंडबाय है।
Advertisement

पी7+ में 5 इंच (720x1280 पिक्सल) एचडी आईपीएस डिस्प्ले है लेकिन पी7 की तरह गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन नहीं दिया गया है। पी7+ में पी7 में दिए गए एफडब्ल्यूवीजीए नॉर्मल डिस्प्ले की तुलना में पहले से बेहतर 2.5 डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम है। हैंडसेट में 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे 64 जीबी के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों कैमरों में कम रोशनी में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। लावा पी7+ के फ्रंट कैमरे में 84 डिग्री वाइड एंगल लेंस है जिससे बेहतर सेल्फी एक सिंगल फ्रेम में ही ली जा सकती है। कैमरा एमपी4 फॉरमेट के साथ एचडीआर, फोटो टाइमर और एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
Advertisement

बात करें कनेक्टिविटी की तो इस फोन में 3जी, जीपीआरएस/एज, ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई, जीपीएस, एफएम रेडियो और माइक्रोएसबी जैसे फीचर हैं। लावा पी7+ में 2500 एमएएच की लीथियम-पॉलीमर बैटरी है। इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 143.5x71.8x8.9 मिलीमीटर है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.