Lava O2 लॉन्च होगा 8GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ

Lava O2 भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है जो कि इसके पहले आए Lava O1 का सक्सेसर है।

Lava O2 लॉन्च होगा 8GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ

Photo Credit: Lava

Lava O2 में 50 मेगापिक्सल का AI डुअल कैमरा है

ख़ास बातें
  • कंपनी ने लेटेस्ट टीजर में ग्रीन कलर वेरिएंट से पर्दा उठाया है
  • फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है
  • इसमें 50 मेगापिक्सल का AI डुअल कैमरा है
विज्ञापन
Lava O2 भारत में लावा की ओर से लॉन्च किया जाने वाला अपकमिंग स्मार्टफोन है। कंपनी ने इस फोन को टीज करना शुरू कर दिया है। यह फोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर भी टीज किया जा रहा है जहां पर इसका प्रोडक्ट पेज भी लाइव हो चुका है। कंपनी ने लेटेस्ट टीजर में ग्रीन कलर वेरिएंट से पर्दा उठाया है। आइए जानते हैं कैसा होगा Lava O2 स्मार्टफोन। 

Lava O2 भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है जो कि इसके पहले आए Lava O1 का सक्सेसर है। कंपनी ने ग्रीन कलर वेरिएंट को अधिकारिक रूप से टीज किया है। यह पुराने मॉडल से यह डिजाइन में थोड़ा अलग है। फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसके साथ में LED फ्लैश भी है। Amazon लिस्टिंग की बात करें तो यहां पर फोन के एक और कलर वेरिएंट का पता चलता है जो कि मैजेस्टि पर्पल होगा। फोन के बॉटम में स्पीकर ग्रिल और चार्जिंग पोर्ट देखा जा सकता है। राइट स्पाइन पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर मौजूद हैं। 

Lava O2 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले है जो कि एचडी प्लस रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का AI डुअल कैमरा है जो रियर में आता है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल कैमरा यह कैरी करता है। 

लावा ओ2 में Unisoc T616 प्रोसेसर दिया गया है जो कि एक ऑक्टाकोर चिपसेट है। डिवाइस को 8 जीबी फिजिकल रैम के साथ 8 जीबी वर्चुअल रैम दी गई है। रैम टाइप LPDDR4X है। फोन में 128 जीबी UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 13 के साथ आने वाला है। फोन में 5000mAh की लीथियम पॉलिमर बैटरी है जिसके साथ में 18 वाट फास्ट चार्जिंग दी गई है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है। फोन के डाइमेंशन 165 x 76.1 x 8.7 mm और वजन 200 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi, Bluetooth, USB, GPS, और 3.5mm ऑडियो जैक भी है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  8. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  9. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  10. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »