Lava O2 : लावा का ‘सस्‍ता’ फोन 22 मार्च को होगा लॉन्‍च, जानें सभी फीचर्स

Lava O2 में 128 जीबी स्‍टोरेज दिया जाएगा। रैम 8GB LPDDR4X होगी और यह फोन एंड्रॉयड 13 ओएस के साथ पैक होकर आएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 19 मार्च 2024 15:59 IST
ख़ास बातें
  • Lava O2 स्‍मार्टफोन की लॉन्चिंग 22 मार्च को
  • Unisoc T616 प्रोसेसर से होगा पैक
  • 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा दिया जाएगा

Lava O2 में 5000mAh की बैटरी मिलेगी, जो 18 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

इंडियन ब्रैंड लावा (Lava) अपना नया स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करने जा रहा है। कंपनी ने कन्‍फर्म किया है कि वह Lava O2 स्‍मार्टफोन को भारत में 22 मार्च की दोपहर 12 बजे लॉन्‍च करेगी। यानी दो दिन बाद यह डिवाइस पेश हो जाएगी। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्‍स पर यह इन्‍फर्मेशन शेयर की है। यह भी बताया है कि अपकमिंग स्‍मार्टफोन को Unisoc T616 प्रोसेसर से पैक किया जाएगा। कंपनी का यह भी कहना है कि इस प्रोसेसर ने AnTuTu पर 280k+ पॉइंट्स हासिल किए हैं। यह सेगमेंट का सबसे फास्‍ट फोन है। 

अब तक मिली इन्‍फर्मेशन के अनुसार Lava O2 की सेल एमेजॉन पर होगी। एक माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है, जिससे इसके प्रमुख स्‍पेक्‍स का पता चलता है। 

Lava O2 में 128 जीबी स्‍टोरेज दिया जाएगा। रैम 8GB LPDDR4X होगी और यह फोन एंड्रॉयड 13 ओएस के साथ पैक होकर आएगा। Lava O2 को मैजिस्टिक पर्पल और ग्रीन कलर्स में बेचा जाएगा। 
 

Lava O2 में 5000mAh की बैटरी मिलेगी, जो 18 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। चार्जिंग पॉइंट टाइप-सी होगा। हालांकि वजन में यह फोन करीब 200 ग्राम का है। 

Lava O2 में 6.5 इंच का एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा, जिसका रेजॉलूशन 1600 x 720 पिक्‍सल होगा। यह 90 हर्त्‍ज तक रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। कैमरों की बात करें तो नए लावा फोन में 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा होगा साथ में एक एआई लेंस दिया जाएगा। फ्रंट में 8 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा मिलेगा। 
Advertisement

यह फोन साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, एजी ग्‍लास बैक, जीपीएस और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसी खूबियों से लैस होगा। फोन की प्राइसिंग का खुलासा लॉन्‍च डेट के दिन किया जाएगा। उससे पहले अगर कोई लीक सामने आता है, तो हम आपसे जरूर शेयर करेंगे। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.