Lava Bold N2 भारत में लॉन्च: Rs 8 हजार से कम कीमत में 5000mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले और क्लीन सॉफ्टवेयर!

Lava Bold N2 में 6.75 इंच 90Hz डिस्प्ले, Android 15 Go, 13MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी दी गई है। बिक्री 27 फरवरी से Amazon पर शुरू होगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 फरवरी 2026 13:16 IST
ख़ास बातें
  • 7,499 रुपये में 4GB RAM और 64GB स्टोरेज
  • Lava Bold N2 में 6.75 इंच HD+ 90Hz डिस्प्ले पैनल
  • 5,000mAh बैटरी और IP64 रेटिंग है इसकी खासियत

Lava Bold N2 की भारत में कीमत 7,499 रुपये है

Photo Credit: Lava

Lava Bold N2 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। स्मार्टफोन एंट्री-लेवल सेगमेंट में आता है और Android 15 Go पर चलता है। Lava के मुताबिक इसमें किसी तरह का ब्लोटवेयर या विज्ञापन नहीं दिए गए हैं, जिससे यूजर्स को क्लीन Android एक्सपीरियंस मिलता है। लेटेस्ट Lava फोन में 6.75 इंच साइज का डिस्प्ले मिलता है और फोन Unisoc SC9863A ऑक्टा कोर प्रोसेसर पर काम करता है। इसकी एक खासियत 5,000mAh बैटरी है। फोन में 13MP का प्राइमरी रियर सेंसर दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन्स पर नजर डालें तो Lava Bold N2 में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc SC9863A चिपसेट दिया गया है, जिसमें आठ कोर शामिल हैं। फोन में 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके साथ 4GB तक RAM एक्सपेंशन का सपोर्ट मिलता है, जो इंटरनल स्टोरेज का इस्तेमाल कर वर्चुअल RAM की तरह काम करता है।

फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जो धूल और पानी के छींटों से बचाव का दावा करता है। जैसा कि हमने ऊपर बताया, Lava Bold N2 Android 15 Go Edition के साथ आता है, जो लाइट ऑपरेटिंग सिस्टम है। लावा का कहना है कि ये ब्लोटवेयर व Ad-फ्री एक्सपीरिएंस देगा।

फोन में 5,000mAh बैटरी है, जो नॉर्मल चार्जिंग स्पीड को सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो रियर में डुअल कैमरा यूनिट दी गई है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल है। दूसरा कैमरा सेंसर की जानकारी कंपनी ने स्पष्ट नहीं की है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है।

कीमत की बात करें तो Lava Bold N2 को 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में 7,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसकी सेल 27 फरवरी से Amazon पर एक्सक्लूसिव तौर पर शुरू होगी। यह फोन Indus Black और Siachen White कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। कंपनी ग्राहकों को स्मार्टफोन पर फ्री डोरस्टेप सर्विसिंग की सुविधा भी दे रही है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.