Lava Bold N1, Bold N1 Pro का भारत में लॉन्च कंफर्म, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से होंगे लैस, जानें कीमत

स्मार्टफोन्स में कंपनी ने Unisoc चिपसेट दिया है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 मई 2025 20:57 IST
ख़ास बातें
  • Lava Bold N1 4 जून से खरीद के लिए उपलब्ध होगा
  • Lava Bold N1 Pro की सेल 2 जून से शुरू होगी
  • फोन IP54 रेटिंग के साथ होगा

Lava Bold N1 4 जून से खरीद के लिए उपलब्ध होगा

Photo Credit: Amazon

Lava Bold N1 और Lava Bold N1 Pro भारत में अगले महीने पेश होने जा रहे हैं। कंपनी ने लॉन्च डेट कंफर्म नहीं की है लेकिन Amazon पर टीजर जारी हो चुका है कि फोन 4 जून से खरीद के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। स्मार्टफोन्स में कंपनी Unisoc चिपसेट देने जा रही है और इनमें 5,000mAh की बैटरी होगी। Lava Bold N1 को डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ दिखाया गया है जबकि Lava Bold N1 Pro को ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ दिखाया गया है। आइए जानते हैं अन्य डिटेल्स। 
 

Lava Bold N1, Bold N1 Pro Price in India

Lava Bold N1, Bold N1 Pro स्मार्टफोन्स के लिए Amazon पर एक लैंडिंग पेज लाइव हो चुका है। लिस्टिंग में पता चलता है Lava Bold N1 4 जून से खरीद के लिए उपलब्ध होगा और इसकी कीमत Rs. 5,999 होगी। वहीं, Lava Bold N1 Pro की सेल 2 जून से शुरू होगी और फोन की कीमत Rs. 6,699 होगी। 

लिस्टिंग से फोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस का पता भी यहां चल जाता है। Lava Bold N1 को Radiant Black और Sparkling Ivory कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकेगा। फोन में 6.75 इंच का HD प्लस डिस्प्ले होगा। फोन में AI पावर्ड रियर कैमरा यूनिट होगी जिसमें मेन सेंसर 13 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। फोन IP54 रेटिंग के साथ होगा और यह डस्ट और वाटर रसिस्टेंट होगा। 

Lava Bold N1 में ऑक्टाकोर Unisoc चिपसेट होगा। फोन में 4GB रैम होगी, और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज होगी। यह वर्चुअल रैम फीचर के साथ आने वाला है। जिससे ऑनबोर्ड मैमोरी को 8GB तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में 5000mAh बैटरी होगी और 100W चार्जिंग का सपोर्ट होगा। 
Advertisement

Lava Bold N1 Pro को IP54 रेटिंग के साथ लिस्ट किया गया है। फोन Stealth Black और Titanium Black कलर्स में आने वाला है। इसमें 6.67 इंच का HD+ डिस्प्ले होगा और 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। फोन Unisoc T606 SoC से लैस होगा जिसके साथ 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज होगी। इसमें 4 जीबी वर्चुअल रैम का सपोर्ट होगा। 

कैमरा की बात करें तो Lava Bold N1 Pro में रियर में ट्रिपल कैमरा मिलेगा। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा। इसमें 5000mAh की बैटरी होगी और 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर आने वाला है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.