Lava Bold 2 5G भारत में 13 मार्च को होगा लॉन्च, ऐसा दिखाई देगा अपकमिंग फोन

Lava Bold 2 5G को भारत में 13 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। Amazon माइक्रोसाइट से फोन के डिजाइन, डुअल रियर कैमरा और इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर की जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 मार्च 2026 15:22 IST
ख़ास बातें
  • Lava Bold 2 5G भारत में 13 मार्च को लॉन्च होगा
  • Amazon माइक्रोसाइट से फोन का डिजाइन और कुछ फीचर्स सामने
  • फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट और होल पंच डिस्प्ले मिलेगा

Lava Bold 5G (ऊपर फोटो में) के सक्सेसर के रूप में आएगा Lava Bold 2 5G

Photo Credit: Lava

Lava जल्द ही भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने पुष्टि की है कि Lava Bold 2 5G को इसी हफ्ते भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले फोन के लिए Amazon पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है, जिससे इसके डिजाइन और कुछ फीचर्स की झलक मिल गई है। माइक्रोसाइट के अनुसार फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा और कैमरा मॉड्यूल एक रेक्टेंगुलर कैमरा आइलैंड के अंदर दिया गया है। फिलहाल फोन के प्रोसेसर, डिस्प्ले साइज और बैटरी जैसी पूरी स्पेसिफिकेशन्स अभी सामने नहीं आई हैं।

Amazon माइक्रोसाइट के मुताबिक Lava Bold 2 5G को भारत में 13 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। टीजर इमेज में फोन का फ्लैट फ्रेम और फ्लैट बैक पैनल दिखाई देता है। इसके साथ ही डिवाइस के दाईं तरफ पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल बटन दिए गए हैं। कैमरा मॉड्यूल के अंदर डुअल कैमरा और LED फ्लैश देखने को मिलते हैं, हालांकि कैमरा सेंसर के बारे में कंपनी ने अभी जानकारी नहीं दी है।

माइक्रोसाइट से यह भी पता चलता है कि फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा, जिससे यूजर्स बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के जरिए फोन अनलॉक कर सकेंगे। इसके अलावा फोन में सेंटर में होल पंच कटआउट वाला डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट कैमरा मौजूद होगा। स्क्रीन के चारों ओर पतले बेजल दिखाई देते हैं, हालांकि नीचे की तरफ चिन थोड़ा मोटा नजर आता है।

Lava Bold 2 5G पिछले साल लॉन्च हुए Lava Bold 5G का सक्सेसर होगा। कंपनी ने Lava Bold 5G को भारत में अप्रैल 2025 में लॉन्च किया था। उस समय फोन की शुरुआती कीमत 10,499 रुपये रखी गई थी, जो 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए थी। लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च होने में कुछ दिन का समय बचा है, ऐसे में हम जल्द अमेजन माइक्रोसाइट के नए स्पेसिफिकेशन्स के साथ अपडेट होने की उम्मीद करते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  10. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  11. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  14. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  15. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.