Lava का Blaze Dragon जल्द होगा भारत में लॉन्च, AI सपोर्ट के साथ 50 MP का प्राइमरी कैमरा

ई-कॉमर्स साइट Amazon पर एक माइक्रोसाइट से Lava Blaze Dragon के 25 जुलाई को लॉन्च की पुष्टि हुई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 जुलाई 2025 17:36 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी
  • इसमें Android 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है
  • कंपनी की Blaze AMOLED 2 को भी जुलाई में लाने की तैयारी है

इस स्मार्टफोन में 128 GB की UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है

देश की बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava का Blaze Dragon अगले सप्ताह देश में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की Blaze AMOLED 2 को भी जुलाई में लाने की तैयारी है। Lava Blaze Dragon में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। इसमें 5,000 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन को 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज और 6 GB + 128 GB के दो वेरिएंट्स में लाया जा सकता है। 

ई-कॉमर्स साइट Amazon पर एक माइक्रोसाइट से Lava Blaze Dragon के 25 जुलाई को लॉन्च की पुष्टि हुई है। हालांकि,  Lava Blaze AMOLED 2 के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं मिली है। एमेजॉन पर माइक्रोसाइट में Blaze Dragon को गोल्डर कलर में दिखाया गया है। इसमें रेक्टैंगुलर डुअल रियर कैमरा यूनिट है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) सपोर्ट वाला प्राइमरी रियर कैमरा दिया जाएगा। 

टिप्सटर Mukul Sharma (@stufflistings) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Lava Blaze Dragon की इमेजेज और प्रमुख फीचर्स को शेयर किया है। इन इमेजेज में यह स्मार्टफोन रेनबो कलर वाले कैमरा मॉड्यूल के साथ ब्लैक कलर में है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 2 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 128 GB की UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है। इसमें Android 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। 

इस स्मार्टफोन को 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज और 6 GB + 128 GB के दो वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 18 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। Lava का Agni 4 भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष अक्टूबर में पेश किए गए Agni 3 की जगह लेगा। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है। इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच फुल HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट हो सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  2. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  5. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  6. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  7. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  8. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  10. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.