Lava Blaze Curve 5G स्मार्टफोन 64MP कैमरा, 16GB RAM के साथ लॉन्च, जानें खासियतें

Lava Blaze Curve 5G में 6.67 इंच की FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 मार्च 2024 15:24 IST
ख़ास बातें
  • Lava Blaze Curve 5G में 6.67 इंच की FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Lava Blaze Curve 5G के रियर में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Lava Blaze Curve 5G स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी की बैटरी से लैस है।

Lava Blaze Curve 5G में 64MP कैमरा है।

Photo Credit: Lava

Lava ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Lava Blaze Curve 5G लॉन्च किया है। नया स्मार्टफोन 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले और 64 मेगापिक्सल रियर कैमरा से लैस है। बैक में मैट फिनिश डबल-रीइन्फोर्स्ड ग्लास फिनिश है जो इसे एक प्रीमियम लुक देता है। यहां हम आपको Lava Blaze Curve 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Lava Blaze Curve 5G की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Lava Blaze Curve 5G के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए Lava E-store, Amazon और रिटेल स्टोर्स के जरिए 11 मार्च, 2024 को दोपहर 12 बजे भारत में उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन Viridian और Iron Glass जैसे दो कलर्स में आएगा।


Lava Blaze Curve 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Lava Blaze Curve 5G में 6.67 इंच की FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, पिक्सेल डेंसिटीव 394 पीपीआई और अधिकतम ब्राइटनेस 800 निट्स है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंशिटी 7050 प्रोसेसर है। इस स्मार्टफोन में 8GB LPDDR5 रैम दी गई है जो कि 16GB तक बढ़ाई जा सकती है। वहीं 128GB/256GB स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा लावा स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 के साथ आता है और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ एंड्रॉइड 14 और 15 में अपग्रेड का वादा करता है।
Advertisement

Lava Blaze Curve 5G के रियर में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लैंस दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कैमरा सिस्टम EIS स्टेबलाइजेशन का सपोर्ट करता है और अधिकतम 4K 30FPS पर वीडियो रिकॉर्ड करने की सुविधा प्रदान करता है। यह स्लो मोशन, टाइमलेप्स, ब्यूटी मोड, HDRM नाइट लाइट, पोट्रेट समेत अन्य सुविधाएं प्रदान करता है। यह स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी की बैटरी से लैस है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7050

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.