Lava Agni 2 5G के लॉन्च से पहले कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में सबकुछ जानें

Lava Agni 2 5G की अनुमानित कीमत 20 हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये के बीच हो सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 मई 2023 10:12 IST
ख़ास बातें
  • Lava ने Agni 2 5G स्मार्टफोन का टीजर हाल ही में जारी किया है।
  • Lava भारत में Lava Agni 2 5G लाने की तैयारी कर रही है।
  • Lava Agni 2 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।

Lava Agni 2 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।

Photo Credit: Amazon

देसी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Lava भारत में Lava Agni 2 5G लाने की तैयारी कर रही है। भारत में इस स्मार्टफोन की एंट्री मिड रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में होगी। Lava ने घोषणा की है कि Agni 2 5G आधिकारिक तौर पर 16 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। यहां हम आपको लॉन्च से पहले इस आगामी स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Lava Agni 2 5G की अनुमानित कीमत


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Lava Agni 2 5G की अनुमानित कीमत 20 हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये के बीच हो सकती है। मार्केट में इस मिड रेंज स्मार्टफोन की तुलना Realme 10 Pro+ 5G, Moto G82 और Redmi Note 12 Pro 5G से हो सकती है। Lava भारतीय बाजार में फिर से वापसी की कोशिश कर रहा है। जहां चीनी कंपनियों ने लगातार लावा को टक्कर दी थी, लेकिन पिछले कुछ प्रोडक्ट्स के साथ यह यूजर्स के बीच जगह बना रहा है।
 

Lava Agni 2 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Lava ने Agni 2 5G स्मार्टफोन का टीजर हाल ही में जारी किया है। फोटो से पता चलता है कि फोन में 5 कटआउट के साथ सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल होगा। अफवाहों से पता चला है कि फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED डिस्प्ले होगी। परफॉर्मेंस की बात करें तो Lava में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर दिया जाएगा। फोन में Mali G68 MC4 GPU के साथ 5जी कनेक्टिविटी दी जाएगी। Agni 2 5G गीकबेंच पर नजर आया था, जहां इसके परफॉर्मेंस का खुलासा हुआ था। फोन में Dimensity 7050 मिलने का सुझाव दिया गया था।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Lava Agni 2 5G के रियर में OIS स्टेबलाइजेशन के साथ f/1.88 अपर्चर से लैस 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और दो अन्य कैमरा दिए जाएंगे। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB RAM मिलेगी। यह स्मार्टफोन Android 13  ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.