लावा ए97 स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 5,949 रुपये

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 29 सितंबर 2016 12:29 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन की कीमत 5,949 रुपये है
  • लावा ए97 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है
  • लावा के इस फोन में 5 मेगापिक्सल रियर व फ्रंट कैमरा है
लावा ने अपना नया 4जी बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन ए97 लॉन्च कर दिया है। लावा ए97 की कीमत 5,949 रुपये है। यह फोन सभी रिटेल स्टोर और मल्टीब्रांड स्टोर पर उपलब्ध होगा। फोन को कंपनी की वेबसाइट पर कीमत व स्पेसिफिकेशन की जानकारी के साथ लिस्ट कर दिया गया है।

लावा ए97 में 5 इंच (854 x 480 पिक्सल) एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है। फोन में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। डुअल सिम वाले इस फोन में 4जी वीओएलटीई के अलावा वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। फोन का डाइमेंशन 145x72x9.2 मिलीमीटर है और इसका वज़न 160 ग्राम है।  फोन को पावर देने का काम करेगी 2350 एमएएच की बैटरी।

बात करें कैमरे की तो लावा ए97 में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। जबकि सेल्फी के शौकीनों के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। लावा का यह फोन 12 भारतीय भाषाओं के सपोर्ट के साथ आता है।
Advertisement

बता दें कि कंपनी ने घोषणा की है कि 15 सितंबर 2016 से 15 नवंबर 2016 के बीच स्मार्टफोन खरीदने वाले यूज़र को एक साल तक मुफ्त स्क्रीन रीप्लेसमेंट ऑफर मिलेगा।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2350 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

480x854 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lava, Lava A97, Lava A97 specification, Lava A97 price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.