लावा ए56 स्मार्टफोन 4,199 रुपये में लॉन्च

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 21 सितंबर 2016 14:08 IST
घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा ने नया स्मार्टफोन ए56 पेश किया है। लावा ए56 को कंपनी की वेबसाइट पर 4,199 रुपये में लिस्ट किया गया है। उम्मीद है कि कंपनी इसे जल्द ही मार्केट में उपलब्ध कराएगी।

लावा ए56 में 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (854x480 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। यह डुअल सिम स्मार्टफोन बेहद ही पुराने एंड्रॉयड किटकैट 4.4 ओएस पर चलेगा। लावा का यह फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज़ डुअल कोर प्रोसेसर से लैस है, साथ में 512 एमबी का रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर यूज़र 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।
Advertisement

रियर कैमरा 5 मेगापिक्सल का है और फ्रंट पैनल पर एक वीजीए कैमरा भी दिया गया है। रियर पैनल पर एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। और इस कैमरे से एचडी रिकॉर्डिंग संभव है। कैमरा ऐप एचडीआर, फोटो टाइमर और ग्रिड जैसे फ़ीचर से लैस है।

कनेक्टिविटी फ़ीचर में ब्लूटूथ वी2.1, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीआरएस, एज, यूएसबी कनेक्टिविटी 2.0 और जीपीएस शामिल हैं।  इसका डाइमेंशन 147x72.2x9.9 मिलीमीटर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lava, Lava A56 Launched, Lava A56 Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  2. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  3. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  4. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  6. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  7. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  8. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  9. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  10. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.