Android 5 के साथ लॉन्च हुए Fairphone 2 को 7 साल बाद मिला एंड्रॉयड 10 अपग्रेड

‘फेयरफोन 2’ स्‍मार्टफोन में क्‍वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 801 प्रोसेसर लगा है, जिसे कंपनी से सपोर्ट मिलना बंद हो चुका है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 मार्च 2022 10:57 IST
ख़ास बातें
  • तमात ब्रैंड्स दो से तीन साल तक ओएस अपग्रेड का वादा करते हैं
  • Apple अपने iPhones के लिए छह साल तक का सॉफ्टवेयर का सपोर्ट देती है
  • इस हिसाब से फेयरफोन ने अपने यूजर्स का अच्‍छा खयाल रखा है

सात साल पुराने ‘फेयरफोन 2’ को उसके यूजर्स कई और साल तक इस्‍तेमाल कर पाएंगे। (Fairphone4 की सांकेत‍िक तस्‍वीर)

Photo Credit: Fairphone

हो सकता है आपने स्‍मार्टफोन मेकर ‘फेयरफोन' (Fairphone) का नाम नहीं सुना हो। नीदरलैंड की यह इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स मैन्‍युफैक्‍चरर साल 2013 से स्‍मार्टफोन बना रही है। तमाम ब्रैंड्स की भीड़ और मुकाबले से अलग ‘फेयरफोन' ने 9 साल में महज 5 स्‍मार्टफोन मॉडल लॉन्‍च किए हैं। इसके बावजूद कंपनी ने दुनियाभर में पहचान बनाई है। वजह है, ‘फेयरफोन' स्‍मार्टफोन्‍स का टिकाऊ होना। कंपनी ऐसे स्‍मार्टफोन तैयार करती है, जिन्‍हें रिपेयर किया जा सकता है। अपने लेटेस्‍ट मॉडल ‘फेयरफोन 4' में वह 5 साल की वॉरंटी ऑफर कर रही है। साल 2015 में कंपनी ने ‘फेयरफोन 2' स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किया था। तब इसे एंड्रॉयड 5 के साथ पेश किया गया था। इस फोन की लॉन्चिंग के सात साल बाद कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए एंड्रॉयड 10 अपग्रेड का ऐलान किया है। 

अपनी डिवाइसेज में ऑपरेटिंग सिस्‍टम (OS) अपग्रेड को बरकरार रखना मैन्‍युफैक्‍चरर्स के लिए बड़ी चुनौती रहा है। यह काफी हद तक प्रोसेसर पर भी निर्भर करता है कि वह नए ओएस को सपोर्ट करेगा या नहीं। वैसे आजकल तमात ब्रैंड्स दो से तीन साल तक ओएस अपग्रेड का वादा करते हैं। Apple अपने iPhones के लिए छह साल तक का सॉफ्टवेयर का सपोर्ट देती है। 
Advertisement

फेयरफोन के मामले में अगल बात यह है कि कंपनी ने सात साल बाद भी यूजर्स का खयाल रखा है और उन्‍हें एंड्रॉयड 10 के रूप में एक अपग्रेड देने का ऐलान किया है। हालांकि, गूगल ‘एंड्रॉयड 12' OS लॉन्‍च कर चुकी है। इस हिसाब से एंड्रॉयड 10 थोड़ा पुराना लगता है, लेकिन यह फेयरफोन 2 यूजर्स के लिए पर्याप्‍त होगा, क्‍योंकि वह अबतक पुराने एंड्रॉयड पर डिवाइस चला रहे थे।
  


यहां एकबात और ध्‍यान देनी चाहिए। ‘फेयरफोन 2' स्‍मार्टफोन में क्‍वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 801 प्रोसेसर लगा है, जिसे कंपनी से सपोर्ट मिलना बंद हो चुका है। ऐसे में यह माना जाना चाहिए कि ‘फेयरफोन 2' को एंड्रॉयड 10 से आगे का अपग्रेड नहीं मिलेगा। अच्‍छी बात यह है कि google की ओर से एंड्रॉयड 10 को अभी सिक्‍योरिटी पैच मिलते रहेंगे, इसलिए सात साल पुराने ‘फेयरफोन 2' को उसके यूजर्स कई और साल तक इस्‍तेमाल कर पाएंगे। 
Advertisement

फेयरफोन की तारीफ तारीफ की जानी चाहिए, क्‍योंकि कंपनी इतने साल बाद भी अपने यूजर्स का खयाल रख रही है। एंड्रॉयड 10 अपडेट देकर उसने जता दिया है कि फेयरफोन ना सिर्फ टिकाऊ फोन तैयार करती है, बल्‍कि वह लंबे वक्‍त तक अपने यूजर्स से जुड़े रहना चाहती है। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.