बाबा रामदेव का Kimbho मैसेजिंग ऐप लॉन्च के साथ ही विवादों में

योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड ने एक इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप किंभो को लॉन्च किया है। यह कंपनी इसे व्हाट्सऐप के एक 'स्वेदशी' विकल्प के तौर पर पेश करना चाहती है।

विज्ञापन
Ravi Sharma, अपडेटेड: 31 मई 2018 19:08 IST
ख़ास बातें
  • पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड ने एक इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप किंभो को लॉन्च किया
  • Kimbho App को कई जानकारों ने बेहद ही असुरक्षित करार दिया
  • एक दिन के अंदर ही किंभो ऐप को गूगल प्ले स्टोर से हटाया गया
योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड ने एक इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप किंभो को लॉन्च किया है। यह कंपनी इसे व्हाट्सऐप के एक 'स्वेदशी' विकल्प के तौर पर पेश करना चाहती है। हालांकि, बुधवार देर शाम एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर लाए गए Kimbho App को कई जानकारों ने बेहद ही असुरक्षित करार दिया है। एलियट एंडरसन नाम के एक फ्रेंच सिक्योरिटी रिसर्चर ने तो इस ऐप को सिक्योरिटी के नाम पर मज़ाक बताया है। इस ऐप को एंड्रॉयड के ऐप मार्केट प्लेटफॉर्म गूगल प्ले से हटा भी लिया गया है, लेकिन यह ऐप्पल ऐप स्टोर पर अब भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। वैसे, बाबा रामदेव ने इस ऐप को लेकर सार्वजनिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है। लेकिन उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किंभो ऐप लॉन्च से संबंधित ट्वीट को रिट्वीट ज़रूर किया गया है।

Alderson (@fs0c131y) नाम के ट्विटर हैंडल से साझा किए गए स्क्रीनशॉट के मुताबिक, किंभो ऐप में आसानी से पढ़ जाने वाले JSON सिंटेक्स में यूज़र डेटा को स्टोर किया जाता है। उन्होंने इस ऐप को एक मज़ाक और बेहद ही असुरक्षित करार दिया। उन्होंने दावा किया है कि वे आसानी से सभी यूज़र के मैसेज को पढ़ पा रहे थे। एक वीडियो के ज़रिए उन्होंने यह भी दिखाया कि वह कितनी आसानी से 0001 और 9999 के बीच के किसी भी सिक्योरिटी कोड को चुन पा रहे थे और अपनी पसंद के किसी भी नंबर को भेजने में सफल रहे।

एक और ट्विटर यूज़र ने दावा किया कि इस नए ऐप को बोलो नाम के ऐप पर बनाया गया है और पतंजलि की टीम तो ऐप के अंदर कई जगह पर बोलो की जगह किंभो का नाम इस्तेमाल करना भी भूल गई। देखा जाए तो किंभो की लिस्टिंग पेज पर दिया गया ब्योरा बोलो ऐप के पेज पर दिए गए ब्योरे से पूरी तरह से मेल खाता है, सिर्फ नाम बदल दिया गया है। जैसा कि हमने आपको बताया है, यह ऐप अब गूगल प्ले पर उपलब्ध नहीं है। इसे Apple App Store से अब भी डाउनलोड किया जा सकता है। इस प्लेटफॉर्म पर सोशल नेटवर्किंग कैटेगरी में यह ऐप चौथे स्थान पर दिखा रहा है। व्हाट्सऐप, फेसबुक और फेसबुक मैसेंजर के बाद।

इससे पहले कथित तौर पर पतंजलि आयुर्वेद के प्रवक्ता एसके तिजारवाला ने ट्विटर पर  Kimbho ऐप के लॉन्च के बारे में ऐलान किया था। उनके मुताबिक, किंभो एक संस्कृत शब्द है जिसका मतलब है- आप कैसे हैं? मज़ेदार बात यह है कि एंड्रॉयड ऐप को पतंजलि कम्युनिकेशन्स द्वारा डेवलप किया गया है। वहीं, आईओएस पर अप्लाइज़ इंक को डेवलपर के तौर पर लिस्ट किया गया है।
Advertisement

दूसरी तरफ, इस ऐप को डाउनलोड करने वाले कई यूज़र भी निराश हुए। एक ने ट्वीट किया कि ऐप पर बार-बार सर्वर एरर दिखा रहा है। दूसरे ने दावा किया कि मैसेज भी डिलीवर नहीं हो रहे हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Kimbho, WhatsApp
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.