मोबाइल में ब्लास्ट होने से 8 साल की बच्ची की मौत!

पिछले साल भी कई स्मार्टफोन में आग लगने के मामले रिपोर्ट किए गए थे। इनमें से ज्यादातर OnePlus Nord 2 के थे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2023 15:45 IST
ख़ास बातें
  • सोमवार रात करीब 10:30 बजे यह हादसा हुआ
  • आदित्यश्री नाम की बच्ची फोन का इस्तेमाल कर रही थी, जब अचानक ब्लास्ट हुआ
  • फोन चेहरे के करीब था, जिससे बच्ची की कथित तौर पर मौत हो गई

Representative Image

Photo Credit: iStockphoto.com/ Pradit_ph

मोबाइल फोन में आग लगने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी साल फरवरी में मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक व्यक्ति की कथित तौर पर मोबाइल फोन की बैटरी फटने से मौत हो गई थी और अब, केरल में आठ साल की एक बच्ची की मोबाइल फोन फटने से मौत की खबर है। मोबाइल फोन का इस्तेमाल केरल के थिरुविल्वमाला की रहने वाली आदित्यश्री द्वारा किया जा रहा था।

NDTV के अनुसार, केवल के थिरुविल्वमाला में मोबाइल फोन में ब्लास्ट होने से एक आठ वर्ष की बच्ची की मौत हो गई है। पुलिस ने समाचार एजेंसी PTI को जानकारी दी है कि सोमवार रात करीब 10:30 बजे जब आदित्यश्री फोन का इस्तेमाल कर रही थी, तो मोबाइल फोन में अचानक विस्फोट हो गया। मोबाइल फोन कथित तौर पर बच्ची के चेहरे के करीब था। आदित्यश्री की उम्र आठ वर्ष थी और वह तीसरी कक्षा की छात्रा थी।
Advertisement

पुलिस का कहना है कि इस मामले में केस रजिस्टर हो चुका है और जांच शुरू कर दी गई है।

इससे पहले फरवरी में, मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक व्यक्ति की कथित तौर पर मोबाइल फोन की बैटरी फटने से मौत हो गई थी। 68 वर्षीय व्यक्ति अपने घर के अंदर मृत पाए गए, उनका चेहरा और शरीर के अन्य ऊपरी हिस्से गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त थे। शव के पास मोबाइल फोन के टुकड़े भी मिले थे। पुलिस को घर में कोई अन्य विस्फोटक सामग्री नहीं मिली थी।
Advertisement

पिछले साल भी कई स्मार्टफोन में आग लगने के मामले रिपोर्ट किए गए थे। इनमें से ज्यादातर OnePlus Nord 2 के थे। वहीं, पिछले कुछ वर्षों में Realme, Poco आदि ब्रांड्स के स्मार्टफोन में आग लगने की घटनाएं भी रिपोर्ट की जा चुकी हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Blast in Mobile Phone, Smartphone Blast
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.